देश भर में आज कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस मौके पर यूपी के वाराणसी, प्रयागराज और हापुड़ में गंगा नदी में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. आज तड़के सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं.मिली जानकारी के अनुसार, देशभर में गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में श्रद्धालु सुबह से डुबकी लगा रहे हैं. पटना के दीघा घाट पर गंगा नदी में भी लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. गुवाहाटी में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की.
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ‘कार्तिक पूर्णिमा’ और ‘देव दीपावली’ के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा यूपी-उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं.
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को राजधानी पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगाई. इस मौके पर मंदिरों में भी पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा हुआ है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी या अन्य जलाशयों में स्नान करने से जीवन के सारे पाप धूल जाते हैं तथा स्वास्थ्य एवं समृद्धि में वृद्धि होती है. पटना के गंगा नदी के कंगन घाट, एनआईटी घाट, दानापुर घाट सहित सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है. कई घाटों पर तो श्रद्धालु रात को ही पहुंच गए थे. पटना के अलावे राज्य के अन्य क्षेत्रों से आए लोग इन घाटों पर तो गंगा में डूबकी लगा रहे हैं और दान कर रहे हैं.
मान्यता है कि कार्तिक पूणिमा के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है. इस दिन जो भी दान किया किया जाता है, उसका कई गुना पुण्य प्राप्त होता है. इस दिन अन्न, धन और वस्त्र दान का विशेष महत्व है.’ कार्तिक पूर्णिमा को लेकर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला क्षेत्र के समीप गंगा-गंडक संगम कोनहारा घाट पर भी लाखों लोग स्नान के लिए जुटे हुए हैं. लोग संगम में डूबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं. इस दौरान हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है.
गंगा के अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में कोसी, गंडक सहित अन्य नदियों के घाटों पर भी लोग स्नान कर स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं. कार्तिक पूर्णिमा केा लेकर पटना के गंगा तटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.