नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि अब फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी नहीं आएगी. इसके लिए A320 फैमिली प्लेनों के सॉफ्टवेयर अपडेट का काम चल रहा है. बताया गया कि 80% से ज्यादा विमान पूरी तरह अपडेट हो चुके हैं, बाकी पर भी काम जारी है. अभी तक 68 विमानों में अपग्रेड होना बाकी है, जल्द ही इन्हें भी अपग्रेड कर दिया जाएगा. इस कदम से फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम अधिक सुरक्षित और स्थिर होगा. जिससे उड़ान के दौरान किसी तकनीकी दिक्कत की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी.
किन-किन एयरलाइंस में कितना काम हुआ?
DGCA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एयर इंडिया के 113 में से 69 विमान अपग्रेड हो चुके हैं. वहीं इंडिगो ने अपने 184 विमानों में सफलतापूर्वक सॉफ्टवेयर अपडेट पूरा कर लिया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 25 में से 17 विमान अपडेट कर दिए हैं. इस सुधार कार्य के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को शनिवार को कुछ फ्लाइट्स में देरी करनी पड़ी और कुछ उड़ानें कैंसिल भी करनी पड़ीं. हालांकि, इंडिगो और एयर इंडिया ने एक भी फ्लाइट कैंसिल नहीं की. कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को 60–90 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन यह सुधार भविष्य में उड़ानों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है.
बड़े शहरों में चल रहा है अपग्रेडेशन का काम
इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्रांस की एयरबस कंपनी के A320 विमानों का इस्तेमाल करती हैं. इन प्लेनों के सॉफ्टवेयर अपडेट का काम देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता के मेंटेनेंस बेस पर किया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे सभी विमान पूरी तरह अपग्रेड हो जाएंगे, यात्रियों की सुरक्षा और भरोसा दोनों बढ़ेंगे.
आखिर अपडेट की जरूरत क्यों पड़ी?
हाल ही में एयरबस और यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) ने चेतावनी जारी की थी कि तेज सोलर रेडिएशन का असर प्लेन के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले डेटा पर पड़ सकता है. इस डेटा के खराब होने से उड़ान संचालन में खतरा बढ़ सकता है. इसी जोखिम को खत्म करने के लिए कंपनियां अपने फ्लीट में सॉफ्टवेयर और कुछ मामलों में हार्डवेयर भी अपडेट कर रही हैं. इस अपग्रेड के बाद विमान संभावित तकनीकी त्रुटियों से अधिक सुरक्षित रहेंगे और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.