एयर इंडिया पर 90 लाख का तगड़ा जुर्माना, DGCA ने पायलट को भी दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

Air India Fine: डीजीसीए ने एयर इंडिया के परिचालन निदेशक पंकुल माथुर तथा प्रशिक्षण निदेशक मनीष वासवदा पर 6 लाख रुपये और तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Published date india.com Published: August 23, 2024 3:50 PM IST
एयर इंडिया पर 90 लाख का तगड़ा जुर्माना, DGCA ने पायलट को भी दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

एक बार फिर टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी ‘एयर इंडिया’ पर भारी जुर्माना लगाया गया है. कंपनी पर 90 लाख का यह तगड़ा जुर्मना नॉन-क्वालिफाइड क्रू के साथ फ्लाइट ऑपरेट करने के लिए लगाया है. साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस चूक के लिए कंपनी के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस और डायरेक्टर ऑफ ट्रेनिंग पर छह लाख रुपये और तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए संबंधित पायलट को भी चेतावनी दी गई है.

जानें आखिर ये पूरा मामला क्या है?

दरअसल, एयर इंडिया की ओर से एक विमान का संचालन किया गया था. फ्लाइट में नॉन-ट्रेनर लाइन कैप्टन को नॉन-लाइन-रिलीज फर्स्ट ऑफिसर के साथ नियुक्त किया था. डीजीसीए ने इसे महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रभाव वाली एक गंभीर शेड्यूलिंग घटना के रूप में देखा. एयर इंडिया की ओर से 10 जुलाई को डीजीसीए को दी गई एक रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीसीए ने ‘एयर इंडिया’ के ऑपरेशन और एयरलाइन के शेड्यूलिंग के दस्तावेजों की जांच की.

ये भी पढ़ें: कैलिफोर्निया के सैन कार्लोस बीच पर ‘Beach Party’ करने पहुंचे सैकड़ों समुद्री शेर, तस्वीर देख आप भी कह उठेंगे वाह!

DGCA को नहीं मिला नोटिस का संतोषजनक जवाब

डीजीसीए ने जांच के बाद कहा कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि एयर इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कई नियमों की अनदेखी की गई. इससे सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे. डीजीसीए ने आगे कहा- कि विमान से संबंधित कमांडर और डीजीसीए एप्रूव्ड एयर इंडिया के अधिकारियों को 22 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. साथ ही अपनी स्थिति बताने को कहा है.

मार्च में भी लगा था 80 लाख रुपये का तगड़ा जुर्माना

इससे पहले रोस्टरिंग में गड़बड़ी के चलते मुंबई-रियाद उड़ान का ट्रेनी पायलट (बिना ट्रेनिंग कैप्टन के पर्यवेक्षण के) द्वारा संचालन किए जाने के कारण डीजीसीए ने एयर इंडिया के दो पायलट को ग्राउंड कर दिया था. साथ ही कंपनी पर पायलट रेस्ट पीरियड रूल्स के उल्लंघन के लिए 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. यह मामला मार्च, 2024 का है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.