Dharmendra Health Update: अभिनेता धर्मेंद्र की हेल्थ पर आया बड़ा अपडे़ट, डॉक्टर ने बताया अब कैसी है तबीयत

Dharmendra Health Live Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्हें उनके बेटे बॉबी देओल ने एंबुलेंस से घर पहुंचाया.

Published date india.com Updated: November 12, 2025 8:43 AM IST
Dharmendra Health Update: अभिनेता धर्मेंद्र की हेल्थ पर आया बड़ा अपडे़ट, डॉक्टर ने बताया अब कैसी है तबीयत

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को कई दिनों के बाद आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र को बुधवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया. उनके बेटे और अभिनेता बॉबी देओल खुद पिता को लेने अस्पताल पहुंचे और एंबुलेंस से उन्हें घर लेकर आए.

इससे पहले धर्मेंद्र के परिवार ने उनका घर पर ही उपचार कराने का फैसला किया. उनका इलाज कर रहे चिकित्सक ने पीटीआई को यह जानकारी दी. अभिनेता धर्मेंद्र (89) पिछले कुछ हफ्तों से बार-बार अस्पताल में भर्ती हो रहे थे. डॉ. प्रतित समदानी ने बताया, ‘धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उनका इलाज घर पर ही होगा क्योंकि परिवार ने उनका घर पर ही उपचार कराने का फैसला किया है.’

धर्मेंद्र की सेहत में सुधार

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार उनके फैंस चिंतित थे. सोशल मीडिया पर अभिनेता की सलामती के लिए दुआओं का सिलसिला भी चल रहा था. हालांकि अब उनके डिस्चार्ज होने की खबर ने प्रशंसकों को राहत दी है. सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हुआ है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूर्ण विश्राम की सलाह दी है.

घर पर मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई

ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद उनके घर पर मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है, जो नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगी. एंबुलेंस में धर्मेंद्र को आराम से बैठाया गया और पूरी सावधानी के साथ उन्हें उनके जुहू स्थित बंगले ले जाया गया. धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं.

अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता

छह दशक से भी अधिक के करियर में उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘चुपके चुपके’, ‘शानदार’ और ‘धरम वीर’ जैसी अनगिनत सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है. हाल ही में वे करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया.

देओल परिवार ने फिलहाल धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर और नियंत्रण में है. डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिनों तक उन्हें आराम की जरूरत है और घर पर इलाज के दौरान फिजियोथेरेपी और नियमित जांच जारी रहेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.