By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Digvijay Singhs Club House Chat Audio Goes Viral On Section 370 Bjp Sambit Patra And Amit Malviya Attack On Congress
दिग्विजय सिंह का ऑडियो वायरल, कांग्रेस सत्ता में लौटी तो धारा-370 फिर लागू करेंगे, BJP ने हमला बोला
बीजेपी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट के ऑडियो को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछी उनकी राय
कांग्रेस के सीनियर नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का क्लब हाउस चैट (club house chat) का एक ऑडियो वायरल (audio goes viral) हुआ है. कथिततौर पर इसमें दिग्विजय सिंह इस ऑडयो में ये कहते हुए सुने जा रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हम धारा 370 पर फिर से विचार करेंगे और इसे लागू करेंगे. बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के इस कथित ऑडियो पर हमला बोला है. वहीं, दिग्विजय सिंह ने एक ताजा ट्वीट में कहा है, अनपढ़ लोगों की जमात को Shall और Consider में फर्क शायद समझ में नहीं आता.
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कथित क्लब हाउस चैट का ऑडियो अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है. वहीं बीजेपी (Bjp) प्रवक्ता संबित पात्रा ( Sambit Patra) ने प्रेस कॉफ्रेंस में कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है. बीजेपी ने पूछा है कि दिग्विजय सिंह के इस बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या सोचते हैं? क्या ये कांग्रेस की राय है या नहीं है? बीजेपी ने कहा, हम चाहते हैं कि राहुल गांधी इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताएं.
दरअसल, कांग्रेस दिग्विजय देश-विदेश के कुछ पत्रकारों से ऑनलाइन चर्चा कर रहे थे. बताया जा रहा है कि कथिततौर पर पाकिस्तान के एक पत्रकार जिल्लानी ने दिग्विजय सिंह से सवाल करके पूछा था कि मौजूदा गवर्नमेंट जाती है और इंडिया को पीएम नरेंद्र मोदी के बाद दूसरा प्रधानमंत्री मिल जाता है तो कश्मीर पर आगे का क्या रास्ता होगा…
In a Club House chat, Rahul Gandhi’s top aide Digvijaya Singh tells a Pakistani journalist that if Congress comes to power they will reconsider the decision of abrogating Article 370…
Really? यही तो पाकिस्तान चाहता है… pic.twitter.com/x08yDH8JqF
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 12, 2021
वायरल ऑडियो में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह कथिततौर पर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, ” जब उन्होंने कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाया तो वहां लोकतंत्र नहीं था. वहां इंसानियत भी नहीं थी. क्योंकि सभी को जेलों में बंद कर दिया गया था. कश्मीरियत वहां के सेक्युलरिज्म का अंग है, क्योंकि मुस्लिम बाहु राज्य का राजा हिंदू था और दोनों साथ मिलकर काम किया करते थे. यहां तक की कश्मीरी पंडितों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया गया था. ऐसे में धारा-370 को हटाने का निर्णय बेहद दुखद था और कांग्रेस जब सत्ता में आएगी तो 370 के फैसले पर दोबारा विचार करेगी.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह क्लब हाउस में भारत के खिलाफ बोल रहे और पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं। ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को RSS की साजिश बताया था: संबित पात्रा, BJP pic.twitter.com/2F8AT8mRiV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस चैट के ऑडियो को शेयर करते हुए लिखा है, क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे. Really? यही तो पाकिस्तान चाहता है…
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज शनिवार को कहा है, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह क्लब हाउस में भारत के खिलाफ बोल रहे और पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं. ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को RSS की साजिश बताया था.
अनपढ़ लोगों की जमात को
Shall और Consider में फ़र्क़
शायद समझ में नहीं आता।— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 12, 2021
बीजेपी प्रवक्ता पात्रा ने कहा, ”दिग्विजय जी कहते हैं कि अगर मोदी जी सत्ता से हटते हैं, कांग्रेस सरकार आती है तो वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से स्थापित करेगी. यह दर्शाता है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के विचार एक जैसे हैं. दिग्विजय सिंह ने जो आज कहा है उसके लिए पहले से स्टेज मैनेज रहा होगा.
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, मैं निवेदन करता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपने नाम को बदले वो INC को बदलकर ANC (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे. ये एक ऐसा क्लब हाउस है, जिसमें सारे लोग मोदी जी से घृणा करते-करते आज हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं.
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, दिग्विजय जी के इस बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या सोचते हैं? क्या ये कांग्रेस की राय है या नहीं है? हम चाहते हैं कि राहुल गांधी इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताएं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें