
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
रायपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पत्नी व कन्नौज की सांसद डिंपल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी. यह ऐलान उन्होंने रायपुर में पत्रकारों के परिवारवाद को लेकर किए गए सवाल पर किया. रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे अखिलेश एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे.
युवा यादव महासभा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कहा कि पार्टी में परिवारवाद नहीं है. अगर हमारी पार्टी में परिवारवाद है, तो फिर अब मेरी पत्नी चुनाव नहीं लड़ेंगी. अखिलेश ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि उनकी राहुल गांधी से दोस्ती अभी भी है, और संबंध कहीं भी किसी तरह से खराब नहीं हुए हैं.
Agar hamara parivaarvaad hai toh hum tay kartey hain ki agli baar hamari patni chunav nahi ladengi: Former UP CM Akhilesh Yadav pic.twitter.com/vHY5nIKOPP
— ANI UP (@ANINewsUP) September 24, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि गाय, भैंस और गोबर की राजनीति करने वाले आज डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं. हमने, हमारी सरकार ने एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण कराया. लेकिन मोदी जी केवल बात ही कर रहे हैं, हमें नहीं लगता कि रायपुर में मेट्रो का सपना पूरा कर पाएंगे क्योंकि उनका फोकस गुजरात पर ज्यादा है.
अखिलेश ने यूपी की बात करते हुए कहा कि मोदी जी के योगी जी आज यूपी में किस तरह और कैसा विकास कर रहे हैं, हाल के दिनों में यूपी के भीतर हुई घटनाओं से देखा और समझा जा सकता है. उन्होंने कहा कि वे बड़े दिनों बाद रायपुर आए हैं. अब छत्तीसगढ़ में एसपी का विस्तार करने के लिए बार-बार रायपुर आना-जाना लगा रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.