By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Diwali 2021 Prime Minister Narendra Modi Arrives In Nowshera Jammu To Celebrate
Diwali 2021: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर पहुंचे पीएम मोदी, जवानों संग मनाएंगे दिवाली
Diwali 2021: जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) जम्मू कश्मीर के नौशेरा (Nowshera) सेक्टर पहुंच गए हैं.
Diwali 2021: जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) जम्मू कश्मीर के नौशेरा (Nowshera) सेक्टर पहुंच गए हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली के शुभअवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी हैं.
प्रधानमंत्री ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, ‘दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए. Wishing everyone a very Happy Diwali.
Prime Minister Narendra Modi arrives in Nowshera, Jammu, to celebrate #Diwali with soldiers pic.twitter.com/Eob4aUkOBn
— ANI (@ANI) November 4, 2021
मालूम हो कि नरेंद्र मोदी साल 2014 में जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तभी से हर वर्ष वह देश की सेवा में खड़े जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे.
दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy Diwali.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान जम्मू कश्मीर में पुंछ इलाके का भी दौरा कर सकते हैं. क्योंकि यहां सेना के कई जवानों की शहीद हुए हैं. उनके लद्दाख दौरे की भी अटकलें हैं. लद्दाख में भारतीय सेना पिछले डेढ़ साल से चीन सीमा पर तैनात है.
(इनपुट: ANI)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें