दीयों की रोशनी पहुंची UNESCO, दीपावली को मिली अमूर्त धरोहर की मान्यता

भारत के सबसे प्रमुख त्योहार माने जाने वाले दीपावली को अब वैश्विक पहचान मिल चुकी है. बता दें कि यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage of Humanity) की सूची में शामिल कर लिया है.

Published date india.com Published: December 10, 2025 12:24 PM IST
unesco pictures

भारत के लिए ये समय गर्व का क्षण हैं क्योंकि यूनेस्को ने भारत के प्रमुख त्योहार माने जाने वाले दीपावली को आधिकारिक तौर पर ‘अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage of Humanity)’ की मान्यता दी है. आपको बता दें कि इससे पहले यूनेस्को ने भारत के योग, कुंभ मेला, दुर्गा पूजा और रामलीला को ये मान्यता दी हुई थी. ऐसे में दीपावली पांचवां ऐसा त्योहार बन गया है जिसे यूनेस्को ने वैश्विक मान्यता दी है.

अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में ये माना गया कि दीपावली केवल हिंदुओं का नहीं, बल्कि सिख, जैन और बौद्ध समुदायों के लिए भी महत्वपूर्ण त्योहार है. इतना ही नहीं भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस जैसे देशों में भी इस त्योहार को बड़े उत्साह से मनाया जाता है.

‘ये एक अत्यंत भावनात्मक क्षण’ – बोले केंद्रीय मंत्री

इस बैठक में उपस्थित केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज भारत के लिए गौरव का दिन है और संपूर्ण विश्व के लिए सौम्य दीप्ति का क्षण है.

अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि हमारी प्रिय दीपावली यानी रोशनी के पर्व को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में अंकित किया गया है. हर भारतीय के लिए, ये एक अत्यंत भावनात्मक क्षण है. दीपावली केवल मनाया नहीं जाता है, इसे महसूस किया जाता है, जिया जाता है, पीढ़ियों तक आत्मसात किया जाता है. यह वो कोमल और स्थिर आश्वासन है कि प्रकाश बना रहेगा कि धर्म की विजय होगी, कि आशा फिर से जगेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

PM मोदी बताया- ‘संस्कृति और एकता की जीत’

दीपावली को मिली अमूर्त धरोहर की मान्यता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दीपावली की ज्योति अब पूरी दुनिया को रोशन करेगी। यह भारत की संस्कृति और एकता की जीत है.’

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.