By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Do Not Use Unnecessary Lethal Force On People Opposing Caa Human Rights Watch
सीएए का विरोध कर रहे लोगों पर अनावश्यक घातक बल प्रयोग न करें: ह्यूमन राइट्स वॉच
ह्यूमन राइट्स वाच ने दावा किया कि सीएए के विरोध में 12 दिसंबर से शुरू हुए प्रदर्शनों में अब तक कम से कम पच्चीस लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
नई दिल्ली: ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ संस्था ने मंगलवार को पुलिस से आग्रह किया कि वे भारत के विभिन्न भागों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर अनावश्यक घातक बल प्रयोग न करें. अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन की दक्षिण एशिया निदेशक मीनाक्षी गांगुली ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “भारतीय अधिकारियों को मुस्लिमों से भेदभाव करने वाले कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध अनावश्यक घातक बल प्रयोग करना रोकना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में भारतीय पुलिस सीएए का विरोध कर रहे लोगों पर अनावश्यक घातक बल प्रयोग कर उन्हें दबा रही है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हिंसक प्रदर्शनकारियों से कानून के दायरे में निपटना चाहिए लेकिन इसके साथ ही उन पुलिस अधिकारियों से भी जवाब तलब करना चाहिए जो अत्यधिक बल प्रयोग कर रहे हैं.
ह्यूमन राइट्स वाच ने दावा किया कि सीएए के विरोध में 12 दिसंबर से शुरू हुए प्रदर्शनों में अब तक कम से कम पच्चीस लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
(इनपुट भाषा)
Also Read:
-
पाकिस्तान के 100 से ज्यादा हिंदुओं को मिली भारत की नागरिकता, अमित शाह ने CAA के तहत बांटे सिटीजनशिप सर्टिफिकेट
-
बांग्लादेश में जन्मा व्यक्ति बना असम में CAA के तहत नागरिकता पाने वाला पहला शख्स
-
ममता बनर्जी के विरोध के बीच बंगाल में CAA के तहत नागरिकता देना शुरू, हरियाणा-उत्तराखंड में भी दिए गए प्रमाण-पत्र
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें