भारत पर भड़के ट्रंप! बोले- रूस से सस्ता तेल खरीदकर कमा रहा मुनाफा, फिर से टैरिफ बढ़ाने की दी चेतावनी

Donald Trump Allegation on India: ट्रंप ने Truth Social पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है और फिर उसे खुले बाजार में ज्यादा कीमत पर बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है.

Published date india.com Published: August 4, 2025 9:30 PM IST
भारत पर भड़के ट्रंप! बोले- रूस से सस्ता तेल खरीदकर कमा रहा मुनाफा, फिर से टैरिफ बढ़ाने की दी चेतावनी
india us relations

Donald Trump Allegation on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trumo) ने सोमवार (4 अगस्त) को कहा कि वह भारत पर लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) को ‘काफी हद तक बढ़ाएंगे’, क्योंकि नई दिल्ली रूस से ‘बड़ी मात्रा में’ तेल खरीद रहा है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है और फिर उसे ओपन मार्केट (खुले बाजार) में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘भारत सिर्फ रूस से बहुत ज्यादा तेल खरीद ही नहीं रहा, बल्कि उसमें से काफी तेल ओपन मार्केट में बेचकर जबरदस्त मुनाफा भी कमा रहा है. उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि यूक्रेन में रूस की जंग से कितने लोग मारे जा रहे हैं. इसी वजह से, मैं भारत की तरफ से अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ को काफी बढ़ाने वाला हूं. इस बात पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.’

पिछले हफ्ते लगाया था 25 फीसदी Tariff

पिछले हफ्ते ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25 फीसदी ‘प्रतिशोधात्मक टैरिफ’ (Reciprocal Tariff) लगा दिया, साथ ही रूस से खरीदारी को लेकर एक अलग सजा भी तय की गई, जिसकी जानकारी नहीं दी गई. टैरिफ की घोषणा करते हुए ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि भारत के टैक्स दुनिया में ‘सबसे ऊंचे’ हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत में ‘दुनिया के सबसे सख्त और परेशान करने वाले गैर-आर्थिक व्यापारिक अवरोध (Trade Barriers)’ हैं.

ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है. उन्होंने जोड़ते हुए कहा, ‘अगर वे चाहें तो अपनी बर्बाद होती अर्थव्यवस्थाएं एक साथ ले डूबें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.