आज अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलिकास्ट किया जा रहा है. कई गणमान्य व्यक्तियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है. Essel Group के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा भी आज अयोध्या में मौजूद हैं. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्रा ने देशवासियों को एक और सौगात दी है.
डॉ. सुभाष चंद्रा के विजन से ही Zee News जैसा बड़े हिंदी न्यूज चैनल और कई अन्य क्षेत्रीय चैनल चल रहे हैं. इसके अलावा इंडिया डॉटकॉम और डीएनए जैसी वेबसाइट के माध्यम से लोगों को खबरों से रूबरू कराने वाला IDPL भी उन्हीं के नेतृत्व में संचालित हो रहा है. इस अवसर पर डॉ. चंद्रा ने एक Hyper Local App PINEWZ को लॉन्च किया है.
PINEWZ एक हाइपर लोकल एप है. इस ऐप पर लॉगइन करके आप भी अपने गांव और शहर की खबरों को दुनिया के सामने पेश कर सकते हैं. यह एक तरह का सिटिजन जर्नलिस्ट प्लेटफॉर्म है. इस ऐप के माध्यम से आप भी अपने क्षेत्र की खबरों को देश और दुनिया के सामने रख सकते हैं.
अगर आप न्यूज देना चाहते हैं तो आप अपने गांव, मोहल्ले और क्षेत्र की खबरें इस ऐप पर अपलोड कर सकते हैं. इसी तरह अगर आप खबरों से बाखबर रहना चाहते हैं तो PINEWZ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर आपको गांव से लेकर देश के हर हिस्से की खबर दिखेगी. यहां आपको असली खबरें मिलेंगी, जिन्हें उसी स्वरूप में पेश किया जाएगा, जिस स्वरूप में उन्हें सिटिजन जर्नलिस्ट ने अपलोड किया है.
अयोध्या से PINEWZ ऐप को लॉन्च करते हुए डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने इस ऐतिहासिक दिन पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए देश के लाखों-करोड़ों लोग जर्नलिस्ट बन सकेंगे. अपने शहर और क्षेत्र की खबरें और तस्वीरें इस ऐप के जरिए आप अपलोड कर सकते हैं और उसे पूरी दुनिया तक पहुंचा सकते हैं. उस शहर उस गांव की खबर पूरी दुनिया में जा सकेगी.
Add India.com as a Preferred Source
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए डॉ. सुभाष चंद्रा 45 साल बाद अयोध्या पहुंचे हैं. अयोध्या में उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ राम मंदिर का दौरा किया. उन्होंने नृपेंद्र मिश्र से मंदिर और उसकी विशेषताओं के संबंध में जानकारी ली. इस अवसर पर डॉ. चंद्रा ने कहा कि यह धर्म की जीत है. 45 साल पहले मैं मंदिर को लेकर पीड़ी लेकर आया था, लेकिन आज मन खुश है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.