DRDO ने तीनों सेनाओं को सौंपी ये 7 अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, हवा-पानी और जमीन पर बढ़ेगी मारक और निगरानी क्षमता
रक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इनमें से हर टेक्नोलॉजी या प्रोडक्ट को भारतीय इंडस्ट्री ने DRDO के डोमेन एक्सपर्ट्स और तीनों सेनाओं के करीबी सहयोग और गाइडेंस से डिजाइन और डेवलप किया है.
Armed forces get 7 technologies: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने भारतीय सेनाओं को सात महत्वपूर्ण और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सौंपी हैं. इसमें पानी के अंदर लगातार सेंसिंग और सर्विलांस के लिए लंबे समय तक चलने वाले सीवॉटर बैटरी सिस्टम से लेकर बेहद तेज इंटरसेप्टर क्राफ्ट के लिए वॉटरजेट प्रोपल्शन सिस्टम शामिल हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये सभी तकनीकें टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड (TDF) स्कीम के तहत डेवलप की गई हैं.
ये सात टेक्नोलॉजी तीनों सेनाओं को सौंपी गईं
1- एयरबोर्न सेल्फ-प्रोटेक्शन जैमर के लिए एक स्वदेशी हाई-वोल्टेज पावर सप्लाई
2- नेवल जेटी के लिए एक टाइड-एफिशिएंट गैंगवे
3- एडवांस्ड वेरी लो फ्रीक्वेंसी-हाई फ्रीक्वेंसी स्विचिंग मैट्रिक्स सिस्टम
4- पानी के अंदर प्लेटफॉर्म के लिए VLF लूप एरियल
5- तेज इंटरसेप्टर क्राफ्ट के लिए स्वदेशी वॉटरजेट प्रोपल्शन सिस्टम
6- इस्तेमाल की गई लिथियम-आयन बैटरी से लिथियम प्रीकर्सर की रिकवरी के लिए एक नया प्रोसेस
7- पानी के अंदर लगातार सेंसिंग और सर्विलांस के लिए एक लंबे समय तक चलने वाला सीवॉटर बैटरी सिस्टम
रक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इनमें से हर टेक्नोलॉजी या प्रोडक्ट को भारतीय इंडस्ट्री ने DRDO के डोमेन एक्सपर्ट्स और तीनों सेनाओं के करीबी सहयोग और गाइडेंस से डिजाइन और डेवलप किया है.
सभी 7 प्रमुख तकनीकों को DRDO भवन में DRDO की एम्पावर्ड कमेटी की मीटिंग के दौरान सौंपा गया. इस मीटिंग की अध्यक्षता डिपार्टमेंट ऑफ़ डिफेंस R&D के सेक्रेटरी और DRDO के चेयरमैन समीर वी कामत ने की. मीटिंग में आर्म्ड फोर्सेज़, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन और DRDO के सीनियर रिप्रेजेंटेटिव भी शामिल हुए. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कमेटी ने कई तरह के प्रोजेक्ट प्रपोजल पर विस्तार से चर्चा की और स्ट्रेटेजिक, एयरोस्पेस, नेवल और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 12 नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें