गाजियाबाद में घर खरीदने का सुनहरा मौका: 2986 मकानों पर 2.50 लाख तक की छूट, आवेदन आज से शुरू

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने गाजियाबाद में हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है. जिसके तहत 2,986 मकानों को 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी पर सेल किया जा रहा है. इसके लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है.

Published date india.com Published: December 16, 2025 3:07 PM IST
ghaziabad discount on home

Ghaziabad Housing Scheme: गाजियाबाद में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत देते हुए हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है. जिसके तहत 2,986 ईडब्ल्यूएस मकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू कर दिया गया है. इन मकानों पर 2.5 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है.

इस स्कीम की मुख्य विशेषताएं ये हैं कि ये स्कीम गाजियाबाद की निजी विकासकर्ता मैसर्स एसजीएस कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना (SGS Construction & Developers Pvt. Ltd. )द्वारा विकसित SGS City-1 और SGS City-2 प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है. ये ज्यादातर घर NH-24 में स्थित हैं जिनकी कुल संख्या 2,986 है. ये घर केवल ईडब्ल्यूएस की श्रेणी में आने वाले लोगों को ही आवंटित किए जाएंगे.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

-इस घर को खरीदने के लिए वही परिवार आवेदक भर सकते हैं जिनकी सलाना परिवार आय 3 लाख रुपये से कम हो.

-उस परिवार के पास भारत के किसी भी कोने में कोई भी दूसरा पक्का मकान नहीं होना चाहिए.

– आवेदन कर्ता उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

-आवेदन कर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.

-जो भी परिवार घर के लिए आवेदन करता है उस घर के सभी सदस्यों के पास आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.