Top Recommended Stories

live

शपथ ग्रहण के बाद बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- भारत में गरीबों का सपना भी हो सकता है पूरा | Highlights

Droupadi Murmu Oath Taking Ceremony | Highlights: द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने देश के 15वें राष्ट्रपति (15th President of India) पद की शपथ ले ली है.

Published: July 25, 2022 1:02 PM IST

By Parinay Kumar

शपथ ग्रहण के बाद बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- भारत में गरीबों का सपना भी हो सकता है पूरा | Highlights

Droupadi Murmu Oath Taking Ceremony| Highlights: द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने देश के 15वें राष्ट्रपति (15th President of India) पद की शपथ ले ली है. संसद के केंद्रीय कक्ष में प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है जब हम अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा. उन्होंने कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है. राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में गरीबों का सपना भी पूरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है. देशवासियों का हित मेरे लिये सर्वोपरि है.

Also Read:

Droupadi Murmu Oath Taking Ceremony| Highlights:

Live Updates

  • 1:01 PM IST

  • 12:22 PM IST

  • 12:22 PM IST

  • 12:00 PM IST

  • 11:40 AM IST

  • 11:17 AM IST

  • 10:31 AM IST

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें हैं. कोरोना काल के दौरान यह नजर भी आया है. उन्होंने कहा भारत में गरीबों के सपने भी पूरे होते हैं. उन्होंने कहा कि देशवासियों का हित मेरे लिए सर्वोपरि है.

  • 10:26 AM IST

    उन्होंने कहा कि मैं देश के नागरिकों का विनम्रता से अभिनंदन करती हूं…

  • 10:25 AM IST

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत ने मुझे यहां तक पहुंचाया है.

  • 10:23 AM IST

    शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत के लोग सपने भी देख सकते हैं और उन्हें पूरा भी कर सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें देश की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.