Drunk Doctor Did Woman Surgery Watching Youtube Video Cuts Stomach And Veins
नशे में धुत डॉक्टर ने महिला की खाने की नली, आंत और नसें काट डाली… YouTube देखकर कर रहा था सर्जरी
एक हैरान कर देने वाले मामले में एक डॉक्टर नशे की हालत में ऑपरेशन करने पहुंचा और महिला मरीज की सर्जरी के दौरान लगातार गंभीर गलतियां करता रहा. डॉक्टर YouTube देखकर ऑपरेशन कर रहा था और इसी दौरान उसने महिला की खाने की नली, आंत और कई नसें तक काट डालीं.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से डरा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने ग्रामीण इलाकों में बिना योग्यता वाले डॉक्टरों के खतरनाक कामकाज को फिर उजागर कर दिया है. 38 साल की महिला, मुनिश्रा रावत की मौत उस समय हो गई जब एक गैर-लाइसेंसी क्लिनिक के मालिक और उसके भतीजे ने मिलकर उसके पेट का ऑपरेशन करने की कोशिश की. डराने वाली बात ये है कि दोनों में से किसी के पास मेडिकल की कोई डिग्री नहीं थी और वे YouTube देखकर सर्जरी कर रहे थे.
कई सालों से ये अवैध क्लिनिक चल रहा था, लेकिन जब उन्होंने महिला का ऑपरेशन करना शुरू किया तो उन्होंने उसकी खाने की नली, आंत और नसों तक को काट डाला, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई. ये घटना दिखाती है कि कैसे झोलाछाप डॉक्टरों पर भरोसा करना जानलेवा साबित हो सकता है.
तुरंत इलाज कराने को कहा गया
मुनिशरा, जो कोतवाली कोठी क्षेत्र के साइदनपुर गांव की रहने वाली थी, लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थी. 5 दिसंबर को उसके पति तेजबहादुर (फतेह बहादुर) रावत उसे श्री दामोदर औषधालय लेकर गए. ये क्लिनिक पूर्व प्रधान ज्ञान प्रकाश मिश्रा चलाता था. मिश्रा ने मुनिशरा को देखने के बाद दावा किया कि उसके पेट में पत्थरी है और तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा. उसने परिवार को बताया कि सर्जरी जरूरी है और देर करने से हालत खराब हो सकती है. ऑपरेशन का खर्च करीब 25 हजार रुपये बताया गया और परिवार ने 20 हजार रुपये पहले ही जमा करा दिए, जिसके बाद बिना किसी मेडिकल योग्यता के ऑपरेशन शुरू कर दिया गया.
इलाज के बाद महिला की मौत
शिकायत के अनुसार, तेबहादुर (फतेह बहादुर) रावत ने पुलिस को बताया कि ऑपरेशन के समय ग्यान प्रकाश मिश्रा नशे में था और बार-बार यूट्यूब वीडियो देखकर उसकी पत्नी का पेट काट रहा था. मिश्रा का भतीजा विवेक कुमार मिश्रा, जो रायबरेली के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में काम करता है, भी इस ऑपरेशन में उसकी मदद कर रहा था. शिकायत में कहा गया कि पेट पर गलत तरीके से चीरा लगाया गया, जिससे अंदरूनी अंगों को गंभीर चोट पहुंची और कई नसें कट गईं, इसी कारण मुनीशरा की अगले दिन, 6 दिसंबर को मौत हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.