देशभर में आज विजयादशमी यानी दशहरा का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. बुराई पर अच्छाई की जीत और रावण दहन कार्यक्रम के जरिए इस दिन को मनाया जाता है. शहरों और गांवों में लोग सुबह से ही रावण का पुतला बनाने में लग जाते हैं, लेकिन इस बार मौसम ने थोड़ी बाधा डाल दी. खबर आई कि प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी रावण दहन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी को आईपी एक्सटेंशन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेना था, जबकि सोनिया गांधी लालकिले में होने वाली नव श्री धार्मिक रामलीला मैदान आना था. दोनों नेताओं की अनुपस्थिति के बावजूद कार्यक्रम का आयोजन सामान्य रूप से किया गया, और दर्शकों ने घरों और मोबाइल के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए रामलीला और रावण दहन का आनंद लिया.
राष्ट्रपति मुर्मू ने लाल किला दशहरा समारोह में हिस्सा लिया
हालांकि, भारी बारिश के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकिले में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा, भारतीय सशस्त्र बलों का ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर एक निर्णायक विजय का प्रतीक है. राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकिले के माधवदास पार्क में रावण दहन कार्यक्रम की प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर शुरुआत की.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दशहरा हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत, विनम्रता की अहंकार पर, और प्रेम के घृणा पर विजय का संदेश देता है. बता दें कि ये कार्यक्रम धार्मिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित किया गया था.
बारिश से खराब हुआ रावण दहन का कार्यक्रम
राजधानी दिल्ली में भारी बारिश की वजह से आयोजकों को सुरक्षा के साथ-साथ पुतलों की सुरक्षा और आग जलाने की व्यवस्था करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी. दर्शक छाता लेकर या ढककर कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं. कई जगह आयोजकों ने बारिश के चलते कार्यक्रम को थोड़ा स्थगित या समय में बदलाव किया. इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने उत्सव की धूमधाम का पूरा आनंद लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.