By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Dvk Political Party Superstar Rajinikanth Social Worker Periyar Fake Remark
द्रविड़ संगठन ने रजनीकांत पर पेरियार के बारे में झूठ बोलने का लगाया आरोप
मणि ने अभिनेता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की और कहा कि उनके संगठन ने उनके विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
चेन्नई: द्रविड़ विदुथलई कषगम (डीवीके) ने शुक्रवार को सुपरस्टार रजनीकांत पर समाज सुधारक पेरियार द्वारा 1971 में की गई रैली के सिलसिले में ‘सरासर झूठ बोलने का’ आरोप लगाया, उनसे इस संदर्भ में माफी मांगने की मांग की तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई.
डीवीके अध्यक्ष कोलाथुर मणि ने एक बयान में आरोप लगाया कि अभिनेता ने सरासर झूठ बोला कि 1971 में सलेम में अंधविश्वास उन्मूलन सम्मेलन के तहत भगवान राम और सीता की निर्वस्त्र तस्वीरें दिखाई गई थीं.
संगठन ने कहा कि अभिनेता ने 14 जनवरी को एक पत्रिका के कार्यक्रम में यह टिप्पणी की. मणि ने अभिनेता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की और कहा कि उनके संगठन ने उनके विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.
Also Read:
-
दुनिया के इन देशों में ढूंढने से भी नहीं मिलेगी कोई राजनीतिक पार्टी, वजह चौंका देगी! जानिए फिर कौन चलाता है मुल्क
-
दुनिया के इन देशों में ढूंढने से भी नहीं मिलेगी कोई राजनीतिक पार्टी, वजह चौंका देगी! जानिए फिर कौन चलाता है मुल्क
-
एलन मस्क की तरह क्या अडानी-अंबानी भी बन सकते हैं अपनी पार्टी? जानिए क्या कहता है भारत का संविधान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें