
काठमांडू, 28 अप्रैल | नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कुमार कोईराला ने मंगलवार को भारत, चीन और अमेरिका के राजदूतों को बताया कि नेपाल में विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़ कर 10,000 तक हो सकती है। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस। नेपाल में आए भीषण भूकंप के कारण माउंट एवरेस्ट पर फंसे करीब 200 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी, साथ ही बताया कि एवरेस्ट से अब तक 19 लोगों के शव मिले हैं। मंत्रालय के अनुसार, मौसम में सुधार होने के बाद पर्वतारोहियों को बचाने के लिए सोमवार को चार हेलीकॉप्टर भेजे गए। यह भी पढ़े–नेपाल में रविवार तक भूकंप के 35 झटके
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक प्रसाद गौतम ने कहा, “करीब-करीब सभी पर्वतारोही और गाइड कैंप-1 और 2 से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं और सबकुछ ठीक है।” विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के कारण हुए हिमस्खलन में पांच विदेशी नागरिकों सहित 19 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि हुई है। नेपाल में पिछले शनिवार को आए भूकंप में अब तक 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह भी पढ़े–काठमांडू में फंसे 546 भारतीय नागरिक वापस लाए गए
पर्वतरोहण अधिकारियों का हालांकि कहना है कि हताहतों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.