
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Earthquake Video: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सोमवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई शहरों में महसूस किये गए. भूकंप का केंद्र जमीन से 6 किलोमीटर गहराई में था. इस दौरान जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. इन सबके बीच डोडा से भूकंप ( Doda Earthquake Video) के समय का एक वीडियो भी सामने आया है. न्यूज एजेंसी ANI की तरफ से जारी वीडियो में आप भूकंप के समय के हाल देख सकते हैं.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कुछ हिस्सों में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया. पाकिस्तान मौसम विज्ञान (PMD) के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर 1:04 बजे महसूस किए गए, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. PMD ने कहा कि भूकंप का केंद्र पूर्वी कश्मीर था. लाहौर, इस्लामाबाद और पेशावर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों को अपने कार्यालयों और घरों से निकले पर मजबूर होना पड़ा. किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है.
#WATCH | An earthquake of magnitude 5.4 on the Richter scale hit Doda, J&K at 1:33 pm this afternoon
(CCTV visuals from Doda) pic.twitter.com/cpDmuryY3S
— ANI (@ANI) June 13, 2023
पंजाब में भूकंप के झटके शकर गढ़, चिचावतनी, सियालकोट, मंडी बहाउद्दीन, रावलपिंडी, झेलम, हाफिजाबाद और जफरवाल में महसूस किए गए. भूकंप खैबर पख्तूनख्वा के एबटाबाद, स्वाबी और स्वात इलाकों में भी आया. इस बीच, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में, बाग, धीरकोट और मुजफ्फराबाद इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.