भूमि घोटाला मामले में ईडी की टीम झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास पर पहुंच गई है. ED हेमंत सोरेन से अवैध तरीके से ज़मीन क़ब्ज़ाने के मामले में पूछताछ करेगी. इस मामले में एक IAS अधिकारी छवि रंजन समेत कई आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया था. सोरेन से ईडी की पूछताछ अब किसी भी वक्त शुरू हो सकती है.
तकरीबन 12:30 बजे रांची हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से ईडी अधिकारियों के दल का काफिला मुख्यमंत्री आवास के लिए निकला था. वे तकरीबन 12:50 पर आवास पहुंच गए थे. आवास पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने ईडी अधिकारियों को रोक उनसे पूछताछ की थी. ऐसा लगा जैसे अधिकारियों का नाम पहले से ही मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुका था. वेरिफिकेशन के बाद उन्हें अंदर प्रवेश मिला था. इस दौरान ईडी के अधिकारी वहां से उतरकर बाहर निकले और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारियों से बातचीत की और अंदर प्रवेश किया.
लगभग 9 अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर सकते हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री आवास छावनी में तब्दील नजर आया. चारों तरफ समर्थन के अलावा भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती रही. मौके पर उपायुक्त बैरिया पुलिस अधीक्षक समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.