By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Ed Quizzed Congress Mp Karti Chidambaram In Connection With Inx Media Case In Delhi
INX media case: ईडी ने कार्ति चिदंबरम से फिर की पूछताछ, आरोपियों के बयानों से सामना कराया
प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने सोमवार फिर से बयान दर्ज कराए
नई दिल्ली: ईडी ED ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम Karti Chidambaram से सोमवार को पूछताछ की. कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया INX media case मनी लांड्रिंग मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए. ऐसा समझा जाता है कि एजेंसी को कुछ नये सुराग मिले हैं और उसी सिलसिले में उनसे पूछताछ हुई. इसके अलावा मामले में अन्य गवाहों और आरोपियों के बयान से भी उनका सामना कराया गया.
मामले के जांच अधिकारी ने तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस सांसद कार्ती के मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत बयान रिकॉर्ड किए. इससे पहले उनसे पिछले साल अक्टूबर में पूछताछ की गई थी. जांच एजेंसी ने सांसद से इससे पहले भी मामले में कई बार पूछताछ की है. इसी मामले में उनके पिता और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम से भी पूछताछ की गई.
Delhi: Enforcement Directorate (ED) is questioning Karti Chidambaram at ED office in connection with INX media case. pic.twitter.com/etzVl4MMkc
— ANI (@ANI) January 20, 2020
सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल पी. चिदंबरम को गिरफ्तार किया था और उन्हें 106 दिन हिरासत में रहना पड़ा. उन्हें दिसंबर की शुरूआत में रिहा किया गया. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामले में कार्ति को भी गिरफ्तार किया था.
ऐसा समझा जाता है कि एजेंसी को कुछ नए सुराग मिले हैं और उसी सिलसिले में उनसे पूछताछ हुई. इसके अलावा मामले में अन्य गवाहों और आरोपियों के बयान से भी उनका सामना कराया गया.
बता दें कि ईडी ने आईएनएक्स मीडिया मामले में 2018 में कार्ति की 54 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी. उनकी ये संपत्ति भारत, ब्रिटेन और स्पेन में स्थित है.
इससे पहले, एजेंसी सूत्रों ने आरोप लगाया था कि पी. चिदंबरम और कार्ती कई मुखौटा कंपनियों से लाभ हासिल करने वाले मालिक हैं. इन कंपनियों का गठन भारत और विदेश में किया गया. इन कंपनियां का विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की आईएनएक्स मीडिया समूह को दी गई मंजूरी से जुड़ाव सामने आया. ये मंजूरी उस समय दी गई. जब पिछली मनमोहन सरकार में चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें