भाजपा के खिलाफ आठ नई पार्टी विपक्षी एकता में शामिल, 17-18 जुलाई को बेंगलुरू में होगी बैठक

Opposition Meeting in Bengaluru: विपक्षी एकता की दूसरी बैठक बेंगलुरू में 17-18 जुलाई को होगी. बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी.

Published date india.com Updated: July 12, 2023 9:05 AM IST
Sonia Gandhi

Opposition Meeting in Bengaluru: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए को झटका लग सकता है. क्योंकि गठबंधन के खिलाफ विपक्षी मोर्चाबंदी में आठ नई पार्टियां शामिल हो गई हैं. ये पार्टियां अब 17-18 जुलाई को बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में शामिल होंगी. सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दलों की बैठक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में होगी. करीब 24 राजनीतिक पार्टियां इस बैठक में शामिल होंगी.

विपक्षी एकता में आठ नई पार्टी शामिल

बैठक में एमडीएमके, केडीएमके, वीसीके, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल केरल, केरल कांग्रेस जोसेफ और केरल कांग्रेस एम जैसी पार्टी हैं, जो विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने वाली हैं. सूत्रों ने आगे बताया कि विपक्षी एकता की दूसरी बैठक बेंगलुरू में 17-18 जुलाई को होगी. बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी. मालूम हो कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में केडीएमके और एमडीएमके भाजपा नीत एनडीए में शामिल थे.

जयंत चौधरी भी होंगे शामिल

बता दें कि राष्ट्रीय लोक दल चीफ जयंत चौधरी भी बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होंगे. उन्होंने अंग्रेजी अखबार द हिंदू को बताया कि वो 17 जुलाई को बेंगलुरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होंगे. उनके इस बयान से उन चर्चाओं पर भी विराम लग गया कि आरएलडी भाजपा नीत एनडीए में शामिल हो रहा है.

आरएलडी चीफ जयंत चौधरी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पार्टी के एनडीए में शामिल होने की खबर भाजपा प्रायोजित है. जयंत चौधरी विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए पहले ही बेंगलुरू की फ्लाइट बुक कर चुके हैं.

पटना में हुई थी विपक्षी एकता की पहली बैठक

उल्लेखनीय है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई. इस बैठक में दर्जनभर से ज्यादा पार्टियां शामिल हुई थीं. हालांकि आम आदमी पार्टी अब विपक्षी एकता से अपने पैर खींचती हुई नजर आ रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.