बिहार के मतदाताओं के लिए अच्छी खबर! अब Aadhaar भी होगा मान्य, 'SIR' पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश

Bihar SIR Latest Update:  सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वोटर लिस्ट में सुधार के लिए 11 दस्तावेजों में आधार कार्ड (Aadhaar Card) को भी शामिल किया जाए. 

Published date india.com Updated: August 22, 2025 2:45 PM IST
Voter roll revision case: Election Commission must accept Aadhaar as proof of identity, rules Supreme Court
Voter roll revision case: Election Commission must accept Aadhaar as proof of identity, rules Supreme Court

Bihar SIR Latest Update: बिहार के मतदाताओं को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने चुनाव आयोग को बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वोटर लिस्ट में सुधार के लिए 11 दस्तावेजों में आधार कार्ड (Aadhaar Card) को भी शामिल किया जाए.

साथ ही उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक दलों को बिहार में मतदाता सूची से बाहर हुए मतदाताओं की सहायता करने और उनके दावे दर्ज कराने के लिए कहा. उच्चतम न्यायालय ने बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अदालती कार्यवाही में राजनीतिक दलों को पक्षकार बनाने और दावों के बारे में स्थिति रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मामले में सुधार के लिए राजनीतिक दलों का आगे न आना आश्चर्य की बात है.कोर्ट ने कहा कि हम बिहार में SIR के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए उन लोगों को ऑनलाइन दावा दर्ज कराने की अनुमति देंगे, जिनके पास आधार कार्ड या कोई अन्य स्वीकार्य दस्तावेज है.मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.