चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) अंजनी कुमार को निलंबित करने का रविवार को आदेश दिया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. तेलंगाना में सत्ताधारी पार्टी हार गई है. मुख्यमंत्री केसीआर को बड़ा झटका लगा है. वहीं, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले हो गई है. दक्षिण भारत में कांग्रेस की ताकत बढ़ी है.
सूत्रों से मिली जानने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल अधिकारी (व्यय) महेश भागवत के साथ डीजीपी ने मतगणना के बीच हैदराबाद में कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं पार्टी उम्मीदवार अनुमूला रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता भेंट किया.
#WATCH तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हैदराबाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की। pic.twitter.com/IMgZoYA1Y0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
सूत्रों ने बताया कि कुल 2,290 में से एक उम्मीदवार और चुनाव मैदान में उतरे 16 राजनीतिक दलों में से एक राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक से मिलने का फैसला करना लाभ लेने के दुर्भावनापूर्ण इरादे का एक स्पष्ट संकेत है.
सूत्रों ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने डीजीपी कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया है.
निर्वाचन आयोग ने आदेश दिया कि राज्य के अगले वरिष्ठतम पुलिस अधिकारी को तुरंत तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक का प्रभार दिया जाएगा.
सूत्रों ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि डीजीपी का यह कृत्य चुनाव आचार संहिता और प्रासंगिक आचरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है और इससे कनिष्ठ अधिकारियों के बीच गलत संदेश गया है.
सूत्रों ने बताया कि पुलिस प्रमुख के रूप में, डीजीपी से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने व्यक्तिगत निष्पक्ष आचरण से एक उदाहरण स्थापित करके राज्य की संपूर्ण पुलिस सेवाओं का नेतृत्व करेंगे.
निर्वाचन आयोग ने राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी संजय कुमार जैन और नोडल अधिकारी (व्यय) महेश एम भागवत से उन परिस्थितियों के बारे में स्पष्टीकरण भी मांगा है जिनके तहत वे रेवंत रेड्डी से मिले थे.
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) को सत्ता से बेदखल कर दिया है.
बता दें, तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. कांग्रेस को राज्य में 64 सीटों पर जीत मिली है और BRS को 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी को महज 8 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है.
गौरतलब है कि बीते माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे. जिनमें से चार राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए गए. जिसमें से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है और एक राज्य में कांग्रेस को विजय मिली है. इन राज्यों में पहले दो में कांग्रेस की सत्ता थी और एक राज्य भाजपा का शासन पहले से था. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को हार मिली है, जहां पर पहले से इसका शासन था. वहीं, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही है. वहीं दक्षिण के राज्यों में भाजपा के लिए दरवाजे पूरी तरह से फिलहाल बंद नजर आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने दक्षिण के एक और बड़े राज्य में अपनी सरकार बनाने में कामयाब हो गई है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं.
(With agency inputs)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.