जंगली हाथी ने CRPF के दो जवानों को कुचला, मौत

एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे जवान ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया.

Written by: Nirmala Devi
Updated: May 8, 2017, 8:46 AM IST

बेंगलुरू: कर्नाटक में बेंगलुरू के पास अपने कैंप के नजदीक ड्यूटी कर रहे सीआरपीएफ के दो जवानों को एक जंगली हाथी ने कुचल कर मार दिया.

कग्गालिपुरा पुलिस के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने यहां पीटीआई से कहा कि घटना रविवार सुबह तब हुई जब हाथी यहां पास में सावनदुर्गा जंगल से भटक कर तारलू गांव में सीआरपीएफ शिविर पहुंच गया और दोनों पर हमला कर दिया.

वन संरक्षक जे मुमताज ने कहा कि सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक दक्षिणा मूर्ति उम्र (52)और कांस्टेबल पी लमानी उम्र(35) को कुचलने के बाद हाथी जंगल में चला गया. मूर्ति तमिलनाडु के रहने वाले थे, जबकि लमानी कर्नाटक के हवेरी जिले से थे.

पोस्ट पर तैनात जवानों ने शोरगुल सुनकर पहले तो समझा कि जंगली सुअरों ने हमला किया है, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि यह तो जंगली हाथी है. कांस्टेबल पुट्टप्पा औरलमानी ने भागने का प्रयास किया लेकिन हाथी जल्द ही उन तक पहुंच गया. सूंड से उठाकर पटकने के बाद हाथी ने दोनों के शरीर को पैरों से रौंद दिया और फिर चिंघाड़ता हुआ कैंप की ओर पहुंच गया. उसने एक बाइक को उठा कर फेंक दिया.

एक पेड़ को ध्वस्त कर दिया और पूरे कैंप को रौंद डाला. बाद में जंगल की ओर भाग निकला. मूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुट्टप्पा ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.