
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला, स्पेसएक्स तथा एक्स के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई नई तकनीकी उपलब्धि या रॉकेट लॉन्च नहीं, बल्कि उनके निजी जीवन से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी है. मस्क ने हाल ही में एक्स पर खुलासा किया कि उनके बेटे का पूरा नाम स्ट्राइडर शेखर है. इस नाम के मिडल पार्ट ‘शेखर’ को उन्होंने महान भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के सम्मान में रखा है. यह खुलासा 8 जनवरी 2026 को तब हुआ जब ‘टेस्ला ओनर्स सिलिकॉन वैली’ नामक एक्स हैंडल ने मस्क की अपने बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की.
Me with my son, Strider Sekhar (named after Aragorn & great Indian physicist Chandrasekhar) and daughter, Comet Azure, named after the most powerful spell in Elden Ring
— Elon Musk (@elonmusk) January 8, 2026
तस्वीर में मस्क अपने जुड़वा बच्चों के साथ नजर आ रहे थे. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि बच्चे पैदा करना भविष्य के प्रति आशावाद का प्रतीक है. मस्क ने इस पर जवाब देते हुए लिखा: “मैं अपने बेटे स्ट्राइडर शेखर (नाम अरागॉर्न और महान भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर से प्रेरित) और बेटी कॉमेट एज्योर के साथ हूं. कॉमेट एज्योर का नाम वीडियो गेम एल्डन रिंग के सबसे शक्तिशाली स्पेल से लिया गया है.”
सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर (1910-1995) भारत में जन्मे एक प्रसिद्ध खगोल भौतिक विज्ञानी थे. उनका जन्म लाहौर (तत्कालीन भारत, अब पाकिस्तान) में हुआ था. वे अमेरिका में बस गए और शिकागो विश्वविद्यालय से जुड़े. चंद्रशेखर को 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था. उनका सबसे बड़ा योगदान ‘चंद्रशेखर लिमिट’ है, जो तारों की संरचना, विकास और ब्लैक होल तथा व्हाइट ड्वार्फ बनने की प्रक्रिया को समझाने में महत्वपूर्ण है. यह सिद्धांत आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान और ब्लैक होल रिसर्च की आधारशिला है. मस्क, जो स्पेसएक्स के जरिए अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी हैं, चंद्रशेखर के कार्य से गहरे प्रभावित हैं.
मस्क ने बेटे का पहला नाम ‘स्ट्राइडर’ जे.आर.आर. टॉल्किन की मशहूर किताब ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ के चरित्र अरागॉर्न से लिया है, जिन्हें शुरुआत में ‘स्ट्राइडर’ कहा जाता है. मिडल नेम ‘शेखर’ चंद्रशेखर से प्रेरित है.
स्ट्राइडर शेखर और उनकी जुड़वां बहन कॉमेट एज्योर नवंबर 2021 में पैदा हुए थे. इनकी मां न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस हैं, जो कनाडा में जन्मीं और येल यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं. शिवोन की मां शारदा जिलिस पंजाबी हिंदू परिवार से हैं, जिससे शिवोन आधी भारतीय हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.