रेडबर्ड एविएशन के विमान की सांबरा हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट जख्मी

रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक 2 सीटों वाले प्रशिक्षण विमान ने बेलगावी में सांबरा हवाई अड्डे के पास इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई...

Published date india.com Updated: May 30, 2023 12:38 PM IST
रेडबर्ड एविएशन
रेडबर्ड एविएशन

Redbird Aviation Plane Emergency Landing: कर्नाटक के बेलगावी जिले में सांबरा एयरपोर्ट के पास मंगलवार दोपहर कथित तौर पर रेडबर्ड एविएशन (Redbird Aviation) से संबंधित एक 2 सीटों वाले प्रशिक्षण विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग कराई गई. इसमें दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए वायु सेना के अस्पताल ले जाया गया है.

इससे पहले सोमवार (29 मई) को मध्यप्रदेश के भिंड जिले की बीहड़ पट्टी में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इसकी भी वजह तकनीकी खराबी बताई गई, हालांकि हेलिकॉप्टर में सवार पायलट और सैनिक को कुछ नहीं हुआ था. एयर फोर्स का अपाचे हेलिकॉप्टर को सोमवार सुबह नयागांव थाना क्षेत्र के जखमोली क्षेत्र में सिंधु नदी के किनारे बीहड़ पट्टी परिस्थिति खेत में उतरा गया था. बीहड़ पट्टी में हेलिकॉप्टर के उतरते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी. 

इसको लेकर चंबल पुलिस के महानिरीक्षक एस. सक्सेना ने बताया, ‘मुझे जानकारी मिली कि बीहड़ पट्टी में विमान आपात स्थिति में उतारा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.