By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Encounter With Maoists In Dumka Ssb Encounter In Dumka
झारखंड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में एसएसबी का एक जवान शहीद, 4 घायल
पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच माओवादियों को गोली लगी.
दुमका: झारखंड में दुमका जिले के तलदंगल के जंगलों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए. पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि रविवार तड़के एसएसबी के जवान जंगल में खोज अभियान चला रहे थे. उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी.
उन्होंने बताया कि बल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच माओवादियों को गोली लगी. वे सभी जंगलों में भाग गए. रमेश ने बताया कि मुठभेड़ में एसएसबी जवान नीरज छेत्री शहीद हो गए जबकि राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर और करण कुमार जख्मी हो गए.
Superintendent of Police, Y S Ramesh : In an encounter with Naxals in Dumka, 1 jawan has lost his life and 4 others are injured. According to our information 4-5 Naxals have been shot. #Jharkhand pic.twitter.com/f5yjENH6zH
— ANI (@ANI) June 2, 2019
अधिकारी ने बताया कि राय को इलाज के लिए विमान के जरिए रांची ले जाया गया है. वहीं अन्य जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Also Read:
-
Jharkhand Nagar Panchayat Election Results: झारखंड पंचायत चुनाव 2026 के परिणाम हुए घोषित...कहां से कौन जीता, यहां देखें रिजल्ट
-
देश में 1916 से जल रही है यहां की धरती! आग की लपटों में घिरे हैं हजारों घर और लाखों जिंदगियां
-
भारत के इन 10 राज्यों से आता है सबसे बड़ा 'समुद्री खजाना', ये स्टेट तो रेगिस्तान में भी पैदा कर लेता है मोती!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें