लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप, फिर गांव वालों ने 'बिच्छू बूटी' से सिखाया ऐसा सबक कि वायरल हो गया वीडियो
घटना नैनीताल के मुक्तेश्वर इलाके के सतौली गांव की है. आरोप है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आए दो युवक कार से गांव से गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कुछ स्थानीय लड़कियों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. लड़कियों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया.
मनचलों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/X)
सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो हैरान करने वाला है. इसके साथ ये मनचलों की एक सबक भी है. वायरल वीडियो उत्तराखंड के नैनीताल जिले का बताया गया है. यहां दो लड़कों पर गांव की लड़कियों से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने का आरोप लगा. इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के आने से पहले ऐसी सजा दी, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी जरूर पढ़ें- धूप से बची फसल, बिजली भी बनी और कमाई भी बढ़ी... खेती का नया मॉडल बना चर्चा का विषय
नैनीताल का वायरल वीडियो
बताया जा रहा है कि ये घटना नैनीताल के मुक्तेश्वर इलाके के सतौली गांव की है. आरोप है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आए दो युवक कार से गांव से गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कुछ स्थानीय लड़कियों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. लड़कियों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवकों के चेहरे पर कालिख पोती गई. उन्हें चप्पलों से मारा गया और फिर उनके शरीर पर 'बिच्छू बूटी' रगड़ी गई. बिच्छू बूटी एक जंगली पौधा होता है, जिसे छूने पर स्किन में तेज जलन और खुजली होने लगती है. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना पर क्या बोले नेटिजन्स
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोग गांव वालों के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि महिलाओं से बदसलूकी करने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चाहे आरोप कितना भी गंभीर क्यों ना हो, कानून अपने हाथ में लेना सही नहीं है. उनका मानना है कि आरोपियों को सीधे पुलिस के हवाले करना चाहिए था.
यहां देखें वीडियो
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी यह साफ नहीं है कि उनके खिलाफ कौन-कौन सी धाराओं में कार्रवाई की गई है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बहस लगातार जारी है. कुछ लोग इसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा संदेश बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे कानून व्यवस्था के नजरिए से गलत मान रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें