बिहार चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, EVM में उम्मीदवारों की रंगीन फोटो होगी, जानें चुनाव आयोग की पूरी नई गाइडलाइंस की 5 बड़ी बातें

Election Commission New Guidelines: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइंस जारी की है.

Published date india.com Updated: October 6, 2025 4:35 PM IST
बिहार चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, EVM में उम्मीदवारों की रंगीन फोटो होगी, जानें चुनाव आयोग की पूरी नई गाइडलाइंस की 5 बड़ी बातें

Election Commission New Guidelines: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा के साथ ही 6 अक्तूबर सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस विधानसभा चुनाव में की जा रही पहल के बारे में भी विस्तार के साथ बताया है. चुनाव आयुक्त ने बताया है कि अब सभी चुनाव में ईवीएम बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की फोटो रंगीन होगी. इससे पहले 17 सितंबर, बुधवार को चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइंस जारी की थी,  जिसमें चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने की बात कही गई थी.

  1. अब सभी चुनाव में ईवीएम बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की फोटो रंगीन होगी.
  2. बिहार चुनाव से शुरुआत के बाद से यह नियम सभी चुनाव में जारी रहेगा. चुनाव आयोग का मानना है कि इससे मतदाताओं को सुविधा होगी. इसे एक नया प्रयोग माना जा रहा है.
  3. नए बदलावों के अनुसार उम्मीदवार का चेहरा बैलेट पेपर पर तीन चौथाई हिस्से के बराबर होगा.
  4. क्रम संख्या को भी अब ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी.
  5. एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए, सभी उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक ही फ़ॉन्ट प्रकार और फ़ॉन्ट आकार में छापे जाएंगे, जो आसानी से पठनीय हो.

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ईवीएम मतपत्रों की स्पष्टता और पठनीयता को बढ़ाने के लिए, चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया है. इस बदलाव से पहले अब तक बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो होती थी. बता दें कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग पहले ही बिहार में  SIR (राज्यव्यापी गहन पुनरीक्षण) अभियान चला रहा है. चुनाव आयोग देश भर में यह प्रक्रिया कराने की बात कह चुका है.

चुनाव आयोग ने बताया है कि चुनाव दो चरणओं में होगा. पहला चरण 6 नवंबर और दूसरे चरण में मतदान 11 नवंबर को होगा. वहीं मतगणना 14 नवंबर को होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.