EnglishHindi

पूर्व जज ने कोर्ट में किया दावा, जनार्दन रेड्डी की बेल के बदले 40 करोड़ रुपए की पेशकश हुई थी

कर्नाटक के पूर्व मंत्री को जमानत देने के मामले में पूर्व सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने दी गवाही

Updated: August 27, 2019, 8:50 PM IST

हैदराबाद: खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी से जुड़े धन के बदले जमानत के मामले में एक पूर्व सीबीआई विशेष न्यायाधीश यहां की एक अदालत में एक गवाह के तौर पर पेश हुए और दावा किया कि 2012 में कर्नाटक के पूर्व मंत्री को जमानत देने के लिए उन्हें 40 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई थी. बता दें कि इस मामले में दो न्‍यायाधीशों को निलंबित किया गया था.

पूर्व न्यायाधीश एन मारुति सरमा 2012 में सीबीआई मामलों के लिए एक विशेष न्यायाधीश रहे थे और वह रेड्डी से जुड़े अवैध खनन मामले की सुनवाई कर रहे थे.

मोदी सरकार की करता हूं रचनात्मक आलोचना, मेरे रुख का सम्मान करें कांग्रेसजन: शशि थरूर

सरमा ने सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अदालत के समक्ष अपना पुराना दावा दोहराया कि रेड्डी को जमानत प्रदान करने के लिए एक अन्य न्यायिक अधिकारी के जरिये उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई थी.

मामले की सुनवाई वर्तमान समय में हैदराबाद की एसीबी अदालत में हो रही है. मामले की अगली सुनवाई की तिथि 12 सितंबर तय की गई.

अगर चीन विवादित क्षेत्र में 100 बार घुसा है तो हम 200 बार घुसे हैं: पूर्वी सैन्य कमांडर

रेड्डी मामले के सिलसिले में 2012 में हैदराबाद की जेल में थे और उन्होंने सीबीआई अदालत से जमानत मांगी थी. सरमा ने पहले दावा किया था कि उन्होंने न्यायिक अधिकारी द्वारा की गई पेशकश ठुकरा दी थी.

कांग्रेस नेता की 150 करोड़ रुपए की ‘बेनामी संपत्ति, एनसीआर स्थित 5 स्‍टार होटल जब्‍त

पेशकश उस समय की गई थी, जब सरमा न्यायिक अधिकारी से मिलने गए थे, जो उनके वरिष्ठ थे. उस न्यायिक अधिकारी ने सरमा को कथित रूप से मिलने के लिए बुलाया था. रेड्डी को मामले में एक अन्य न्यायाधीश द्वारा जमानत दी गई थी और सीबीआई ने मामले में एसीबी से शिकायत की थी. मामले में दो न्यायाधीशों को निलंबित किया गया था.

रतुल पुरी के खिलाफ 3,54 करोड़ रुपए का बैंक फ्राड पहुंचेगा 1400 करोड़ की रकम के पार

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.