Exit Poll Results LIVE Update: एग्जिट पोल देख भड़क गई TMC, बोले- 'नहीं आएंगी 50 से ज्यादा सीटें...', BJP ने भी किया तीखा वार
Exit Poll Results LIVE Update: पश्चिम बंगाल में सियासी मौसम गर्म है क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. वहीं दिल्ली में मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिली है.
Follow updates here:
केरल विधानसभा चुनाव में कुल 140 सीटें हैं और बहुमत के लिए 71 सीटों की जरूरत होती है. फाइनल प्रोजेक्शन के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF 63 से 74 सीटें और करीब 41–43% वोट शेयर के साथ हल्की बढ़त में दिख रहा है, जबकि CPI(M) नेतृत्व वाला LDF 58 से 70 सीटों और 40-42% वोट शेयर के साथ कड़ी टक्कर दे रहा है। BJP/NDA को 2 से 5 सीटें और 12-15% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य और निर्दलीय 1 से 4 सीटों तक सीमित रह सकते हैं. सबसे संभावित स्थिति में UDF 67-70 सीटों के साथ मामूली बहुमत के करीब है, लेकिन उसे बाहर से समर्थन की जरूरत पड़ सकती है, वहीं LDF 62–67 सीटों पर रह सकता है. कुल मिलाकर UDF के सरकार बनाने की संभावना करीब 52% मानी जा रही है, लेकिन चुनाव बेहद करीबी और उतार-चढ़ाव वाला है, जहां केवल 5% वोट का अंतर लगभग 15 सीटों का बड़ा बदलाव ला सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें