External Affairs Ministry Report Says Demand For Indian Workers Increased In 18 Countries
दुनिया के 18 देशों में भारतीयों कामगारों की मांग बढ़ी : विदेश मंत्रालय के आंकड़ों की रिपोर्ट
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक , रोजगार के लिए विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों की संख्या 3 साल पहले 94 हजार थी. जो अब बढ़कर 1 लाख 90 हजार पहुंच गई है. (अमित प्रकाश की रिपोर्ट)
दुनिया के 18 देशों में भारतीय कामगारों की मांग लगातार बढ़ रही है. कोरोना महामारी से पहले जितने भारतीय कामगार विदेश गए थे, उससे दोगुने महामारी के बाद विदेश पहुंचे हैं. दुनियाभर में जैसे-जैसे बाजार खुल रहे हैं, भारतीय कामगारों की मांग बढ़ रही है. विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक , रोजगार के लिए विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों की संख्या 3 साल पहले 94 हजार थी. जो अब बढ़कर 1 लाख 90 हजार पहुंच गई है. ये आंकड़े उन 18 देशों के हैं, जहां जाने के लिए भारतीय कामगारों को (ईसीआर) इमिग्रेशन चेक रिक्वायर्ड पासपोर्ट लेना पड़ता है.
किसे मिलता है ESR पासपोर्ट :
ऐसे कामगार जिन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई नहीं की है, उन्हें ESR पासपोर्ट जारी किया जाता है. इनके पासपोर्ट पर पासपोर्ट ऑफिस की विशेष मुहर की जरूरत होती है. उन्हें ESNR की श्रेणी में रखते हैं. ESR वाले देशों में विदेशी कामगारों के लिए कानून सख्त नहीं हैं. ये कामगार ई-माइग्रेट सिस्टम से बाहर जाते हैं, लिहाजा प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई, बुनकरों जैसे कामगारों को इस पोर्टल के माध्यम से काम के लिए बाहर जाने की इजाजत मिलती है.
कोरोना महामारी के दौरान 2021 में भी इन देशों में भारतीय कामगारों की मांग नहीं घटी. इस साल 1 लाख 33 हजार भारतीय कामगार इन देशों में काम कर रहे थे. हैरानी की बात यह है कि केरल से ईसीआर पासपोर्ट पर जाने वालों की संख्या गिरी है. इन देशों में जाने वाले कामगार सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और तमिलनाडु से हैं. बाकी लगभग सभी राज्यों से उनकी संख्या में दोगुने से तीन गुने तक बढ़ोतरी हुई है.
आंकड़ो के हिसाब से हमने आपके लिए एक चार्ट तैयार किया है ताकि आपको पूरी खबर समझने में मदद मिल सके…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.