Fake IAS: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर घूमने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. इस फर्जी IASके कारनामों ने सबको चौंका दिया है. यह युवक बिहार के सीतामढ़ी जिले का निवासी है.
इस युवक की पहचान गौरव कुमाल सिंह उर्फ ललित किशोर के रूप में हुई है. उसके फर्जीवाड़े का जाल यूपी, बिहार, एमपी और झारखंड तक फैला था.
चार गर्लफ्रेंड
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ललित की चार गर्लफ्रेंड हैं. इसमें से तीन गर्भवती हैं. ललित जब भी घर से बाहर से निकला उसके साथ कई लोग होते. उनका जलवा इतना था कि एक बार बिहार के भागलपुर में उसने एक एसडीएम से बहस कर ली. बहस बढ़ी तो उसने एसडीएम को थप्पड़ तक मार दिया. हैरानी की बात यह रही कि एसडीएम ने इसकी शिकायत तक किसी से नहीं की.
कैसे पकड़ा गया ललित
बिहार चुनाव के दौरान पुलिस को 99 लाख रुपये मिले थे. इसकी जांच के दौरान गौरव उर्फ ललित का नाम सामने आया. पता चला कि यह फर्जी आईएएस लोगों को ठेके दिलाने के नाम पर ठगी करता था.
पहले पढ़ाता था कोचिंग
गौरव ने 2019 में एमएससी की पढ़ाई पूरी की. फिर इसके बाद कोचिंग भी पढ़ाई लेकिन फिर वह फर्जीवाड़े के काम में जुट गया. 2022 में पहली बार उस पर एफआईआर हुई जब उसने एक लड़की को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये लिए और वापस नहीं किए. फिर उसने एक लड़की से मंदिर में शादी और साले के साथ सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े का काम करने लगा. धीरे-धीरे उसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैल गया. वह लोगों को फर्जी कागजात दिखाता और बताता कि वह कितने बड़े ठेके दिला सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.