By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Farmers Protest 16th Days Today Farmers Preparing To Next Step Pm Modi Appeals Please Listen
Farmers Protest: किसानों का ऐलान-देशभर में ट्रेनें रोकेंगे, PM मोदी ने की है ये खास अपील, VIDEO
Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 16वां दिन है. किसानों ने ऐलान किया है कि अब देशभर में ट्रेनें रोकेंगे, इस बीच PM मोदी ने किसानों से अपील की है कि दोनों केंद्रीय मंत्रियों की बात को जरूर सुनें....
Farmers Protest: कृषि बिल को रद करने की जिद पर अड़े किसानों के आंदोलन का आज 16वां दिन है. किसान नेताओं ने अपना आंदोलन तेज करते हुए 12 दिसंबर को देशभर में सड़कों पर लग रहे टोल को फ्री करवाने के अलावा 14 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही किसानों ने देशभर में ट्रेनें रोकने की भी बात कही है. इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेलमंत्री पीयूष गोयल ने किसान नेताओं से आंदोलन का रास्ता छोड़ सरकार से बातचीत जारी रखने की अपील की है.
किसानों के आंदोलन के बीच पीएम मोदी की अपील, बोले- किसान कानून पर मेरे दो सहयोगियों की बात जरूर सुनें.
मंत्रिमंडल के मेरे दो सहयोगी नरेंद्र सिंह तोमर जी और पीयूष गोयल जी ने नए कृषि कानूनों और किसानों की मांगों को लेकर विस्तार से बात की है। इसे जरूर सुनें-https://t.co/B9GwPf5i3K
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2020
किसान नेताओं ने कही ये बात….
दिल्ली बॉर्डर पर पिछेल 15 दिनों से डटे किसान और सरकार के बीच वार्ता के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार और किसान दोनों को पीछे हटना होगा, सरकार कानून वापस ले और किसान अपने घर चला जाएगा.
वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता ऋषि पाल सिंह ने कहा है कि आज तक PM की मन की बात पूरी जनता ने सुनी, लेकिन आज जब जन का नंबर आया तो वो हमारी बात सुनने को तैयार नहीं हैं. किसान MSP में लिखित कानून की गारंटी की ही मांग कर रहा है लेकिन सरकार इस पर पता नहीं क्यों गुमराह करने में लगी हुई है.
पंजाब से किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी का दूसरा जत्था अमृतसर से कुंडली बॉर्डर के लिए रवाना हुआ है. किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, “करीब 50,000 किसान-मज़दूर कुंडली बॉर्डर की ओर जाएंगे.” किसानों की इस तैयारी के बाद सिंघु बॉर्डर पर लगातार चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें