Farmers Protest: किसानों के मार्च के कारण दिल्ली की सीमाओं पर जाम, वाहनों की लगी लंबी-लंबी कतारें

Farmers Protest Update: दिल्ली पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में पहले से ही धारा 144 लागू है. हम यहां कहीं भी किसी सभा या कार्यक्रम की अनुमति नहीं देंगे.

Published date india.com Updated: March 6, 2024 7:00 PM IST
Farmers Protest Latest Update
Farmers Protest Latest Update

Farmers Protest News: किसानों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर एक बार फिर से सुरक्षा कड़ी करते हुए बैरिकेडिंग कर दी गई है. किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संगठनों- किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने तीन मार्च को देश भर के किसानों से बुधवार (6 मार्च) को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई जिससे बुधवार को यातायात प्रभावित हुआ. बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की वजह से दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर और दिल्ली-नोएडा सीमा पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गयीं.

टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

पुलिस ने सीमाओं और शहर के अन्य हिस्सों में अवरोधक लगाये हैं और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों पर जांच तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस बल टिकरी, सिंघु और गाजीपुर सीमाओं के साथ-साथ रेलवे, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखेगा.

वाहनों की जांच की जा रही

एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने तीनों सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है. हालांकि हमने कोई सीमा या मार्ग को बंद नहीं किया है लेकिन वाहनों की जांच की जाएगी.’ पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) जिमी चिराम ने बताया कि दिल्ली-हरियाणा सीमा पर बल पहले से ही तैनात है. उन्होंने कहा, ‘किसानों के आह्वान के मद्देनजर हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.’

एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘हमने सिंघु और टिकरी सीमाओं पर अस्थायी रूप से लगाए गये अवरोधकों को वाहनों की आवाजाही के लिए हटा दिया है. हालांकि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान अभी भी तैनात हैं और (वे) चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी सुनिश्चित करेंगे.’

रेलवे, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है क्योंकि किसानों के ट्रेन व बस जैसे सार्वजनिक परिवहनों से भी आने की उम्मीद है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अंतरराज्यीय बस अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाई

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) राजीव कुमार ने कहा, ‘किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और बलों को तैनात किया गया है.’ उन्होंने बताया कि पूरी कोशिश की जा रही है कि यातायात प्रभावित न हो. अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

मध्य दिल्ली के रहने वाले प्रवेश कुमार जैसे ही सिंघु बॉर्डर पहुंचे उन्हें लंबा जाम देखने को मिला. कुमार ने कहा, ‘मैं किसी काम से चंडीगढ़ जा रहा हूं. आजादपुर के निकट और सिंघु बॉर्डर के पास बहुत लंबा जाम है.’

बता दें कि, पिछले महीने पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प के बाद 21 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई थी और कुछ अन्य किसान घायल हुए थे. किसानों ने 13 फरवरी को अपना मार्च शुरू किया था लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप झड़पें हुई थीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.