चाऊमीन, पिज्जा-बर्गर का शौक पड़ा भारी, आंतों से चिपक गया फास्ट फूड, डॉक्‍टर भी नहीं बचा सके जान

Junk Food Health Side Effects: फास्ट फूड की लत ने 11वीं की छात्रा की जान ले ली. डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंतें खराब हो गई थी और उनमें छेद भी हो गया था.

Published date india.com Published: December 23, 2025 9:35 PM IST
चाऊमीन, पिज्जा-बर्गर का शौक पड़ा भारी, आंतों से चिपक गया फास्ट फूड, डॉक्‍टर भी नहीं बचा सके जान

अगर आप फास्ट फूड खाते हैं या अपने बच्चों को चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर सब खिला रहे हैं तो सावधान हो जाएं. अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल, 16 साल की अहाना का फास्ट फूड खाना जानलेवा साबित हुआ. चाऊमीन, पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड ने उसके शरीर को कमजोर कर दिया. शुरुआत में यह चटोरापन का मामला था, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत अहाना के स्वास्थ्य पर भारी पड़ गई.

अस्पताल में कई दिनों तक इलाज चला

अहाना की तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई, पेट में दर्द की शिकायत पर 30 नवंबर को उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसकी आंतें खराब हो गई हैं और तो और उनमें छेद भी हो गया है. डॉक्टरों ने इसके पीछे की वजह फास्ट फूड खाना बताया. फिर तुरंत ऑपरेशन किया गया और अहाना को 10 दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली. लेकिन, शरीर पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ और वह कमजोर होती चली गई.

फिर दिल्ली AIIMS में इलाज चला

फिर से तबीयत बिगड़ने पर अहाना को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. अस्पताल में कुछ दिनों तक उसकी तबीयत में सुधार हुआ. परिवार वाले थोड़े आराम की उम्मीद करने लगे थे, लेकिन अहाना का स्वास्थ्य फिर बिगड़ने लगा. रविवार की रात तबीयत बहुत बिगड़ गई और हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई. अहाना की मौत ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया.

उसके मामा ने बताया कि डॉक्टरों ने फास्ट फूड के लगातार सेवन को उसकी आंत खराब होने और अंततः मौत का मुख्य कारण बताया. अहाना की मौत ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया कि जंक फूड की लत कितनी खतरनाक हो सकती है और इसे नजरअंदाज करना कितना महंगा पड़ सकता है.

यह मामला समाज के लिए चेतावनी

अहाना की मौत न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी चेतावनी है. माता-पिता बच्चों के खाने-पीने की आदतों पर ध्यान दें और जंक फूड की लत को गंभीरता से लें. फास्ट फूड सिर्फ स्वाद में लुभाता है, लेकिन लंबे समय में यह शरीर को अंदर से कमजोर कर सकता है. बच्चों और युवाओं को भी जागरूक होना होगा, ताकि कोई और इस तरह की अनहोनी का सामना न करे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.