Fastest Ai Adopter In India Global Productivity Work Speed Quality
AI रेस में सबसे आगे भारत, ग्लोबल लेवल पर बढ़ी प्रोडक्टिविटी, काम की स्पीड और क्वालिटी को मिला बूस्ट
दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी से आगे बढ़ रहा है. आपको बता दें कि हाल ही में सामने आए EY 2025 Work Reimagined Survey के मुताबिक भारत पूरी दुनिया में AI एडॉप्शन करने में सबसे आगे निकल गया है.
भारतदुनियाकेउनदेशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां पर आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सबसेज्यादा किया जाता है. सोमवार (22 दिसंबर) को सामने आए EY 2025 Work Reimagined Survey के मुताबिक अभी इस समय भारत में 62 प्रतिशतकर्मचारी अपनी जॉब के दौरान जेनएआईका इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें से 90 प्रतिशतकंपनियांऔर 86 प्रतिशत कर्मचारियों का ऐसा मानना है कि एआईवर्क में प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है. इसके अलावा ये काम को रफ्तार प्रदान करता है.
जानकारी के मुताबिक भारत को इस सर्वे के ‘AI Advantage’ में 53 पॉइंट्स का स्कोर हासिल हुआ है. जो कि ग्लोबलएवरेज 34 पॉइंट्स से काफी अधिक हैं. इस स्कोर से पता चला है कि कर्मचारियों का AI से कितना बचाए गए समय को मापता है, जो प्रोडक्टिविटी का सीधा इंडिकेटर है.
क्यों AI एडॉप्शन में भारत साबित हो रहा है लीडर?
इस सर्वे के मुताबक 62% भारतीय कर्मचारी अपने काम के दौरान नियमित रूप से जेनरेटिवAI (GenAI) का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि 90% एम्प्लॉयर्स और 86% एम्प्लॉयी मानते हैं कि AI से प्रोडक्टिविटी पर सकारात्मक असर पड़ता है. हालांकि, 87 प्रतिशत कर्मचारियों को और करीब 90 प्रतिशत कंपनियों का कहना हैं कि नई एआईस्किल्स सीखना आज के समय में हर किसी के लिए जरूरी है, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी साल में 40 घंटे से भी कम समय एआई सीखने में लगाते हैं.
कितना रहा भारत का स्कोर?
इस सर्वे में भारत का टैलेंटहेल्थ स्कोर 82 रहा, जो सभी देशों में सबसे ज्यादा है. इसका मतलब है कि भारत में कर्मचारी अपने काम के माहौल, वेतन और सीखने के अवसरों से काफी संतुष्ट हैं. वहीं, दुनिया का औसत टैलेंटहेल्थ स्कोर 65 है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.