Tillu Tajpuriya Murder: टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड मामले में मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टिल्लू ताजपुरिया की हत्या को अंजाम देने वाले सभी कैदियों को सुरक्षा कारणों से दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है. टिल्लू की हत्या करने वाले राजेश बवाना को रोहिणी जेल में शिफ्ट किया गया है. वहीं रियाज खान को मंडोली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. इसी प्रकार से योगेश टुंडा और दीपक तीतर को तिहाड़ जेल के अंदर दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, इन कैदियों पर दूसरे कैदियों द्वारा हमले की आशंका है जिसको देखते हुए इन्हें जेलों में शिफ्ट किया गया है. माना जा रहा है कि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद उसके गैंग के खतरनाक सदस्य बदला लेने की फिराक में है. इस बात को जेल प्रशासन भी अच्छे से जानता है. जेल में लगातार हत्या और गैंगवार की आशंका बनी हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.