साड़ी को लेकर बहस… और दुल्हन की जान ले ली! शादी वाले दिन ही मंगेतर ने की होने वाली पत्नी की हत्या

Gujarat Bhavnagar: शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन के घर जाकर उसकी हत्या कर दी. इसमें हैरान करने वाली बात है कि दोनों शादी से पहले से ही डेढ़ साल पहले से साथ रह रहे थे.

Published date india.com Published: November 16, 2025 7:27 PM IST
साड़ी को लेकर बहस… और दुल्हन की जान ले ली! शादी वाले दिन ही मंगेतर ने की होने वाली पत्नी की हत्या
सांकेतिक चित्र

Gujarat Bhavnagar:  क्रोध इंसान को जानवर बना देता है. यह सोचने-समझने की क्षमता को बिल्कुल खत्म कर देता है. ऐसा ही घटना सुनने को मिला, जहां एक युवक ने शादी से कुछ घंटे पहले अपनी होने वाली दुल्हन की हत्या कर दी. वजह दोनों के बीच साड़ी और पैसे को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी. हालांकि, दोनों शादी तय होने से पहले एक दूसरे के साथ डेढ़ साल पहले से साथ में रह रहे थे. आइये जानते हैं पूरा मामला…

गुजरात के भावनगर की घटना है. घर में खुशियों का महौल था. बारात आने वाली थी. शादी के कुछ घंटे पहले ही दुल्हन की हत्या हो जाती है. हत्या का आरोप उसके होनेवाले दूल्हे पर लगा है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, शादी के कुछ घंटे पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. बहस इतना बढ़ा क होनेवाले दूल्हे ने गुस्से में रॉड से दुल्हन पर हमला कर दिया. गंभीर चोट आने की वजह से दुल्हन की मौत हो गई. मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की. पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला भावनगर के प्रभुदास तालाब के पास के इलाके की है. 15 नवंबर के दिन सोनी हिम्मत रठौड़ की शादी होनी थी, लेकिन शादी के दिन सुबह में ही उसका मंगेतर साजन खगना बरैया घर पहुंच गया. दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई. देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. इसी दरम्यान साजन ने लोहे की पाइप से सोनी पर वार किया, जिसकी वजह से उसे गंभीर रूप से चोट पहुंची.

मामले को लेकर भावनगर DSP आर. सिंघल ने बताया कि लोहेकी पाइप से वार करने की वजह से सोनी को गंभीर चोटें लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. DSP ने घटना को लेकर यह भी बताया कि दोनों शादी तय होने से, डेढ़ साल पहले से साथ रह रहे हैं. परिवार को उनका रिश्ता पसंद नहीं था. लेकिन बाद में मान गए और शादी के लिए सोनी अपने मायके आ गई लेकिन शादी के दिन इस झगड़े में उसकी मौत हो गई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.