मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में 20 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

School Holiday: FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले को देखते हुए मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

Written by: Gargi Santosh
Published: July 19, 2026, 11:47 PM IST
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल को देखते हुए मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में कल स्कूल-कॉलेज बंद हैं
  • स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला भारत में 19 जुलाई की देर रात 12:30 बजे लाइव होगा
  • मिजोरम में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, जबकि सरकारी दफ्तर दोपहर 1 बजे से खुलेंगे
  • तीनों राज्यों में फुटबॉल के प्रति जबरदस्त जुनून को देखते हुए यह फैसला लिया गया है

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच को लेकर पूर्वोत्तर भारत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने सोमवार (20 जुलाई) को राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है. उन्होंने कहा कि मेघालय में फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है. इसलिए छात्रों को बिना किसी पढ़ाई की चिंता के फाइनल मैच देखने का मौका देने के लिए यह फैसला लिया है.

मणिपुर और मिजोरम में भी छात्रों को राहत

मेघालय के बाद, मणिपुर और मिजोरम सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लिया. मणिपुर सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे. वहीं मिजोरम सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में पूर्ण अवकाश घोषित किया है. इसके अलावा, सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी और दफ्तर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे. हालांकि, बैंक और जरूरी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी.

अर्जेंटीना vs स्पेन में होगा फाइनल मुकाबला

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा भारत में यह मुकाबला 20 जुलाई को रात 12:30 बजे लाइव प्रसारित होगा. क्योंकि मैच देर रात खत्म होगा, इसलिए छात्रों को अगले दिन स्कूल-कॉलेज जाने में परेशानी न हो, इस वजह से तीनों राज्य सरकारों ने छुट्टी देने का फैसला लिया.

पूर्वोत्तर भारत में फुटबॉल को लेकर जुनून

बता दें कि मेघालय, मणिपुर और मिजोरम लंबे समय से भारतीय फुटबॉल के मजबूत गढ़ माने जाते हैं. इन राज्यों ने देश को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर दिए हैं. यहां गांव से लेकर शहर तक फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेलों में शामिल है और बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान सामूहिक स्क्रीनिंग और जश्न का माहौल देखने को मिलता है. राज्य सरकारें भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार स्टेडियम, खेल सुविधाओं और ग्रासरूट कार्यक्रमों में निवेश कर रही हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.