जम्मू: दक्षिण कश्मीर के हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 4,047 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था सोमवार को यहां से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ. बता दें कि रविवार शाम तक कुल 13,816 श्रद्धालु प्राकृतिक तौर पर बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके थे.
अमरनाथ यात्रा 2018: 60 दिनों तक चलने वाली यात्रा के बारे में पढ़ें पूरी जानकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक मार्ग नुनवन-पहलगाम और गांदरबल जिले के 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से अभी तक 13,816 श्रद्धालु गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि आज तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच 134 वाहनों के साथ पांचवां जत्था रवाना हुआ. उनके आज शाम तक बालटाल और पहलगाम आधार शिविर पहुंचने की संभावना है.
घाटी में 28 जून से बारिश के चलते प्रभावित है यात्रा
अधिकारी ने बताया कि पांचवें जत्थे में से 148 साधू और 370 महिलाओं समेत 2303 यात्री पहलगाम के मार्ग से जाएंगे. जबकि 438 महिलाओं सहित 1,744 यात्री बालटाल मार्ग से अपनी यात्रा पूरी करेंगे. घाटी में लगातार बारिश से उत्पन्न हुए खतरे के बावजूद 28 जून को कुछ घंटे की देरी के बाद शुरू हुई यात्रा लगातार बारिश, मार्गों पर फिसलन, पत्थरों के गिरने और भूस्खलन के कारण प्रभावित हो रही है.
13,816 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
रविवार शाम तक कुल 13,816 श्रद्धालु प्राकृतिक तौर पर बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके थे. रविवार को सबसे अधिक 10,935 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे. इस वर्ष 60 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 26 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ के त्योहार पर समाप्त होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.