Jawed Habib Fraud case: मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के चलते 32 FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि जावेद हबीब और उनके पूरे परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, ताकि ये लोग देश छोड़कर भाग न सकें. जावेद हबीब और उनके पूरे परिवार पर FLC कंपनी के नाम पर बिटकॉइन निवेश का झांसा देकर लोगों से करीब 5-7 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया जा रहा है. इस मामले के सामने आते ही हर तरफ हलचल मचा गई है. लोग सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
पुलिस का मानना है कि जावेद हबीब लंबे समय से इस मामले में इंटरोगेशन से बच रहे हैं. जिसके बाद उनके खिलाउ ये एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही पुलिस ने जावेद हबीब से इस मामले में जल्दी पेश होकर जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है.
जानकारी के मुताबिक जावेद हबीब ने Follicle Global Company नाम की एक फर्जी के कंपनी बनाकर लोगों से निवेश करवाया और हर इनवेस्टर से 5 से 7 लाख रुपये वसूल किए और उन्हें Bitcoin और Binance Coin के जरिए 50% से 70% तक का रिटर्न देने का वादा किया. हालांकि उन्होंने इनवेस्टर्स के पैसों को वापस नहीं किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.