By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- First Meeting Of Pm Narendra Modis Cabinet Major Change In The Prime Ministers Scholarship Scheme National Defence Fund
नई सरकार का पहला बड़ा फैसला: शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाई, PM मोदी ने लगाई मुहर
कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज हुई. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित सभी 24 कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे. एक दिन पहले ही शपथ ग्रहण करने के बाद मोदी सरकार सक्रिय हो गई है.
#WATCH Prime Minister Narendra Modi chairs the first #UnionCabinet meeting of his second term. pic.twitter.com/nhKFEIDnfj
— ANI (@ANI) May 31, 2019
आज पहली ही मीटिंग में नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. मोदी सरकार ने मीटिंग में आतंकी और नक्सल हमलों में शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है. मोदी सरकार ने शहीदों के बच्चों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप बढ़ा दी है. नए फैसले के अनुसार, शहीदों के बेटों पर अब हर माह 2500 रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी. इस फैसले से पहले तक ये राशि 2000 थी. मोदी सरकार ने इसमें 500 रुपए बढ़ा दिए हैं.
#Visuals Prime Minister Narendra Modi chairs the first #UnionCabinet meeting of his second term. pic.twitter.com/J1iDcbIApX
— ANI (@ANI) May 31, 2019
वहीं, शहीदों की बेटियों को अब 3000 रुपए स्कॉलरशिप के रूप में मिलेंगे. अब तक शहीदों की बेटियों को 2250 रुपए मिलते थे. इस फैसले की बड़ी बात ये भी है कि अब तक राज्य पुलिस कर्मी इस स्कीम से बाहर थे, लेकिन पीएम मोदी द्वारा लिए गए फैसले के बाद शहीद होने वाले राज्य पुलिस कर्मियों के बच्चों को भी इस स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ मिलेगा. बता दें कि नेशनल डिफेंस स्कॉलरशिप के तहत ये स्कॉलरशिप मिलती है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें