First Time Minister In Modi Cabinet New Ministers Government Formation Chirag Paswan Manohar Lal Khattar
चिराग, मांझी, खट्टर समेत ये नेता बने पहली बार मंत्री, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय ?
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के सामने आने के बाद एनडीए ने पूर्ण बहुमत के साथ देश में अपनी सरकार बना ली है. रविवार (9 जून) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने अपने नए मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण की. मोदी 3.0 कैबिनेट में जहां कई पुराने चेहरों को फिर मौका मिला तो वहीं कई नए चेहरों को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है.
Modi 3. 0 Cabinet: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में पूर्ण बहुमत हासिल होने के बाद एनडीए ने केंद्र में अपनी सरकार बना ली है. इसी को लेकर पीएम मोदी ने रविवार (9 जून) को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की. पीएम मोदी के बाद 71 सांसदों ने मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की. इनमें से 30 सांसदों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया, 5 सांसदों को स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री के रूप में तो वहीं 36 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया. मोदी कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा इस बात का फैसला भी सोमवार (10 जून) को कर दिया गया है. आपको बता दें कि गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय समेत कई प्रमुख मंत्रालयों का भार पुरानी टीम को ही सौंपा गया है. लेकिन इस बार पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों को भी मोदी 3.0 ने निराश नहीं होने दिया है.
पीएम मोदी ने विभागों का बंटवारा करते हुए पिछले चेहरों पर ही भरोसा जताया है. लेकिन नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में इस बार कई ऐसे चेहरे शामिल हुए हैं जो पहली बार सांसद से केंद्रीय मंत्री बने हैं. नए चेहरों को कृषि, ऊर्जाऔर लघु एवं मध्यम उद्योग जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसके अलावा नए युवा चेहरों पर विश्वास जताते हुए उन्हें भी अहम जिम्मेदारी दी गई हैं.
पहली बार मंत्री बने नेताओं को मिला कौन सा मंत्रालय?
सांसद
मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टर
हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स और ऊर्जा मंत्रालय
ललन सिंह
पंचायती राज और मछली, पशुधन डेयरी उद्योग मंत्रालय
चिराग पासवान
फूड प्रोसेसिंंग इंडस्ट्री मंत्रालय
जीतन राम मांझी
सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय
राममोहन नायडू
नागरिक उड्डयन मंत्रालय
हर्ष मल्होत्रा
मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर्स और सड़क एवं राज्य परिवहन मंत्रालय
पेम्मासानी चंद्रशेखर
ग्रामीण विकास मंत्रालय और संचार मंत्रालय
मुरलीधर मोहोल
नागरिक उड्डयन मंत्रालय
सुरेश गोपी
पेट्रोलियम और पर्यटन मंत्रालय
जयंत चौधरी
कौशल विकास मंत्री और शिक्षा मंत्रालय
रवनीत सिंह बिट्टू
मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री
रक्षा खड्से
युवा एवं खेल मंत्रालय
कमलेश पासवान
ग्रामीण विकास राज्यमंत्री
सुकांता मजूमदार
शिक्षा राज्यमंत्री, पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री
दुर्गादास उइके
आदिवासी कल्याण राज्यमंत्री
सतीश दुबे
कोयला राज्यमंत्री, खदान मंत्री
संजय सेठ
रक्षा राज्यमंत्री
सी आर पाटिल
जल शक्ति मंत्रालय
भागीरथ चौधरी
किसान कल्याण मंत्रालय
वी सोमन्ना
जलशक्ति और रेल मंत्रालय राज्यमंत्री
सावित्री ठाकुर
महिला एवं बाल विकास कल्याण राज्यमंत्री
प्रतापराव जाधव
आयुष मंत्रालय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यमंत्री
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.