मथुरा लूट कांड: मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

मथुरा में सोमवार को बीच बाजार स्थित सर्राफा व्यापारी मयंक अग्रवाल की दुकान को लूटने करीब आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरे पहुंचे.

Written by: Nirmala Devi
Updated: May 20, 2017, 8:50 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात सर्राफा व्यापारी की दुकान पर दो व्यापारियों की गोली मारकर हत्या एवं लाखों रुपए के जेवर तथा नकदी की लूट के मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल मथुरा में सोमवार को बीच बाजार स्थित सर्राफा व्यापारी मयंक अग्रवाल की दुकान को लूटने करीब आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरे पहुंचे. लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चार लोगों को गोली मार दी जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लूट की घटना साफ-साफ दिखाई दी. बदमाश अपने मुंह को हेलमेट और कपड़ों से ढके हुए थे. बदमाश दुकान में शीशे का दरवाजा खोलते हुए दाखिल हुए. दुकान मालिकों ने बदमाशों को गेट पर रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. लुटेरों ने बड़े ही आराम से दुकान से सोना और नकदी अपने बैग और जेबों में भरा. सीसीटीवी कैमरे का टीवी उखाड़कर तोड़ डाला और लूट करके चले गए.

मृतकों में दुकान मालिक विकास अग्रवाल तथा डैम्पीयर नगर निवासी मेघ अग्रवाल शामिल हैं. विकास अग्रवाल के छोटे भाई मयंक अग्रवाल, दुकान के कारीगर अशोक साहू और महमूद अली का इलाज चल रहा है.

तीन सिपाही निलंबित

एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर होलीगेट चौकी प्रभरी प्रदीप कुमार और दो सिपाही अनिल व नरेंद्र को निलंबित कर दिया है.

इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान सभा में कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर किसी के साथ पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा और हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा था कि घटना के लिए जो भी अपराधी जिम्मेदार हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.