Flights From Ghaziabads Hindon Airport To These Cities Will Start From May 1 Check Timings And Fares
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए 1 मई से शुरू होगी फ्लाइट, जानिए टाइमिंग और किराया
Flights From Hindon Airport: हिंडन एयरपोर्ट से जल्द ही देश के इन शहरों के लिए नई उड़ाने शुरू होंगी, जिससे नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के लोगों के लिए आसानी होगी.
Flights from Hindon Airport: दिल्ली-NCR में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है. गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल से अब पटना के साथ-साथ जयपुर और वाराणसी के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. 1 मई से इन शहरों के लिए फ्लाइट्स मिलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़ से राहत मिलेगी। इन उड़ानों के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस को अनुमति मिल गई है. यह पहल न सिर्फ यात्रा को सुगम बनाएगी बल्कि NCR क्षेत्र के लोगों के समय और खर्च की भी बचत करेगी.
आपको बता दें कि वाराणसी, हिंडन एयरपोर्ट से जुड़ने वाला उत्तर प्रदेश का पहला शहर बनने जा रहा है। 1 मई से जब पटना, जयपुर और वाराणसी के लिए उड़ानें शुरू होंगी, तो हिंडन एयरपोर्ट से कनेक्टेड शहरों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पर इस समय रिनोवेशन का काम चल रहा है, इसी वजह से वहां के लिए अभी उड़ानें शुरू नहीं की जा रही है.
वाराणसी के लिए
1 मई से सुबह 11:05 बजे वाराणसी से फ्लाइट उड़ान भरेगी और 11:40 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगी. वापसी में दोपहर 1:35 बजे हिंडन से फ्लाइट रवाना होगी और 3:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वाराणसी के लिए शुरू होने वाली इस फ्लाइट के टिकट की शुरुआत ₹3400 से हो रही है.
पटना के लिए
पटना से फ्लाइट सुबह 11:50 बजे चलेगी और दोपहर 1:40 बजे हिंडन पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट दोपहर 2:25 बजे हिंडन से उड़ान भरेगी और शाम 4:10 बजे पटना पहुंचेगी. इस फ्लाइट के टिकट की शुरुआती कीमत ₹4000 है.
जयपुर के लिए
हिंडन से फ्लाइट सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और 8:40 बजे जयपुर पहुंचेगी. वापसी में जयपुर से फ्लाइट सुबह 9:25 बजे चलेगी और 10:35 बजे हिंडन पहुंचेगी. जयपुर की टिकट ₹2100 से शुरू हो रही है.
फिलहाल हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से गोवा, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, जम्मू, भुवनेश्वर, किशनगढ़, भटिंडा, आदमपुर, नांदेड और लुधियाना के लिए फ्लाइट्स मिल रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.