Flipkart Big Festive Dhamaka Sale Is Now Live Big Discount On Iphones Vivo Samsung Motorola Phones Know The Last Date Of The This Diwali Sale
Flipkart Big Festive Dhamaka Sale: iPhone से लेकर Vivo, Samsung तक स्मार्टफोन्स पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स!
Flipkart Big Festive Dhamaka Sale शुरू हो चुकी है, जिसमें आप अपने मनपसंद स्मार्टफोन कम कीमतों में खरीद सकते हैं. इस सेल iPhone से लेकर कई अन्य ब्रांड्स के फोन पर धमाकेदार डील्स देखने को मिल रही हैं.
अगर आपने भी Flipkart की Big Billion Days Sale में शॉपिंग करना चाहते थे, लेकिन किसी कारण नहीं कर पाए हैं, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. दिवाली के इस खूबसूरत त्योहार से पहले ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart फिर से लेकर आई है एक और जबरदस्त मौका Big Festive Dhamaka Sale! इस सेल में आप iPhone, Samsung, Motorola, Vivo और Realme से लेकर कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं, जिसमें आपको तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा. जो लोग पिछले सेल में डील्स मिस कर चुके थे, उनके लिए ये सेल किसी तोहफे से कम नहीं.
iPhone पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
इस Flipkart Big Festive Dhamaka Sale में कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर अब तक की सबसे कम कीमत देखने को मिल रही है. इस SALE में iPhone 16 सिर्फ ₹56,999 की शुरुआती कीमत में मिल रहा है, जबकि iPhone 16 Pro की कीमत ₹85,999 कर दी गई है. सिर्फ इतना ही नहीं, iPhone 16 Pro Max को भी अब सिर्फ ₹1,04,999 में खरीद सकते हैं. बता दें कि ये सभी कीमतें बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स के साथ हैं, जिससे ग्राहक को और भी बड़ा फायदा मिलेगा.
Samsung, Motorola और Realme के फोन्स पर भी बेहतरीन ऑफर्स
सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि मिड-रेंज फोन्स पर भी इस सेल में शानदार डील्स मिल रही हैं. Samsung Galaxy A35 5G अब तक की सबसे कम कीमत ₹17,999 में खरीदा जा सकता है. वहीं, Motorola Edge 60 Fusion को सिर्फ ₹18,999 में खरीदा जा सकता है. Realme P3x की बात करें तो इसकी कीमत घटकर ₹10,999 रह गई है. इसके अलावा, Vivo T4x 5G और Oppo K13x 5G जैसे फोन्स भी किफायती दामों में मिल रहे हैं.
कब तक चलेगी सेल और क्या हैं बैंक ऑफर्स?
अब बात करते हैं कब तक आप इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. बता दें कि यह धमाकेदार सेल 4 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 8 अक्टूबर तक चलेगी. अगर HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. यानी, अगर आप दिवाली से पहले नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये मौका बिल्कुल मत गंवाइए और अपने बजट के हिसाब से खूब शोपिंग करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.