कोहरे का कहर! ग्रेटर नोएडा में 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, हरियाणा में 4 बसों की टक्कर, कई घायल

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. रविवार की सुबह कम विजिबिलिटी के चलते ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसे हुए, जहां कई वाहन और बसें आपस में टकरा गईं.

Published date india.com Updated: December 14, 2025 11:21 AM IST
कोहरे का कहर! ग्रेटर नोएडा में 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, हरियाणा में 4 बसों की टक्कर, कई घायल

Road Accident News: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ अब जानलेवा कोहरे का सितम शुरू हो गया है. रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता बेहद कम हो गई. इस धुंध के चलते दो बड़े सड़क हादसे सामने आए हैं, जिनमें आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए और कई लोग घायल हुए हैं.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया. कम विजिबिलिटी की वजह से एक के बाद एक लगभग आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

ग्रेटर नोएडा में हादसे के बाद लगा जाम

इस हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है. दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया.

हरियाणा के रेवाड़ी में 4 बसों की भीषण टक्कर

कोहरे का दूसरा बड़ा तांडव हरियाणा के रेवाड़ी में देखने को मिला. यहां नेशनल हाईवे 352-डी पर गांव गुरावड़ा के समीप सुबह के समय तीन से चार बसें आपस में टकरा गईं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक निजी बस रेवाड़ी से झज्जर की ओर जा रही थी, तभी धुंध के कारण वह आगे चल रही बस से जा भिड़ी. इसके बाद पीछे से आ रही दो रोडवेज बसें भी अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गईं.

हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत बसों से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एक प्राइवेट बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया है और रोडवेज की दो बसें पीछे से टकराई हुई खड़ी हैं. पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पूरे उत्तर भारत में ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, केवल यूपी और हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी कोहरे का भारी प्रकोप है. मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय दृश्यता मात्र 20 से 30 मीटर रह गई थी. मथुरा से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कई ट्रक और कार चालक किसी बड़े हादसे के डर से अपनी गाड़ियां हाईवे के किनारे खड़ी कर कोहरा छंटने का इंतजार करते देखे गए. प्रशासन ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे फॉग लाइट का उपयोग करें और निर्धारित गति सीमा से कम पर ही वाहन चलाएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.