
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Delhi Airport Advisory: राजधानी दिल्ली में लोगों को कोहरे के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आसमान में हर तरफ धुंध नजर आ रही है. विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है. ऐसे में अब दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. खराब मौसम को देखते हुए इस एडवाइजरी में यात्रियों को कई सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.
दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी (Delhi Airport Authority) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अपील है कि वे फ्लाइट को लेकर किसी भी तरह का अपडेट जानने के बाद ही एयरपोर्ट आए. इसके लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है.’
इससे पहले रविवार को, पूरे उत्तर भारत में कम विजिबिलिटी और घने कोहरे की स्थिति ने इंडिगो के उड़ान संचालन को प्रभावित किया, जिससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हुई. इंडिगो एयरलाइंस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘पूरे उत्तर भारत में कम दृश्यता और घने कोहरे की स्थिति के कारण, 14 जनवरी, 2024 को इंडिगो उड़ान संचालन प्रभावित हुआ. इसका पूरे दिन हमारे परिचालन पर व्यापक असर पड़ा. हमारे कर्मचारियों ने यात्रियों को रोके रखा और सभी देरी और रद्दीकरण से अवगत कराया. यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव कोशिश की गई.’
राष्ट्रीय राजधानी में आज यानी सोमवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और आरके पुरम इलाके में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी पर कोहरे की मोटी परत छाई हुई दिखाई दे रही है. सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं. साथ ही कई ट्रेनें भी रोजाना देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं.
‘
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.